Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अनंगपुर गाँव के संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर सहित विधायकों ने की मुलाकात

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फरीदाबाद जिला में स्थित अनंगपुर गाँव के संबंध में राज्य सरकार सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पूर्ण आदर और सम्मान करती है। मुख्यमंत्री ने यह बात गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, पूर्व मंत्री एवं बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा, एनआईटी फरीदाबाद से विधायक सतीश फागना, बड़खल से विधायक धनेश अदलखा तथा अनंगपुर गाँव के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात के उपरांत मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों की बात को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि हरियाणा सरकार जनभावनाओं का सम्मान करती है। साथ ही हरियाणा सरकार पर्यावरण व विकास के संतुलन में भी विश्वास रखती है। ऐसे में इस पूरे विषय को समन्वय समिति के समक्ष रखा जाएगा जोकि उच्चतम न्यायालय से अनुरोध करेगी।

Related posts

फरीदाबाद:3 अक्टूबर को सायं 6 बजे से 5 अक्टूबर सायं 6 बजे तक शराब बिक्री पर रहेगा पूर्णतया प्रतिबंध

Ajit Sinha

विजिलेंस ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुड्डा) के एक सुपरवाइजर को 3000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार 

Ajit Sinha

हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यरो ने फरीदाबाद नगर निगम के एसई रवि शर्मा को 50000 व क्लर्क को 90000 रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x