Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत अनेक नेता अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए रवाना हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली के नेतृत्व में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री राजेश नागर समेत हरियाणा भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता बाबा बर्फानी का दर्शन करेंगे। वहीं बड़ौली ने प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बड़ौली ने सोशल मीडिया पर राज्यपाल असीम कुमार घोष का “हरि की भूमि“ हरियाणा में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन लिखा है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश के नॉनस्टॉप विकास में राज्यपाल असीम कुमार घोष का अनुभव, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने लिखा कि राज्यपाल असीम कुमार घोष के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Related posts

आदमपुर में 52000 वोटों ने कांग्रेस विरोधी दलों के नेताओं को जमीनी हकीकत दिखा दी – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग की टीम ने आज गांव समयपुर व गौछी में विकसित की गई तीन अवैध कॉलोनी में की जबरदस्त तोड़फोड़।

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अपने -अपने घरों में रहो, इस लिए ग्रीन फिल्ड कालोनी के घरों से कूड़ा उठाना बंद ,घरों में लगे के कूड़े ढेर। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x