Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर देशभर में 100 से अधिक लोगों से 40 लाख की ठगी, गैंग का पर्दाफाश, 3 महिलाएं सहित 11 पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल:थाना साइबर क्राइम पलवल की टीम ने आज गुरुवार को दिल्ली स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडा फोड़ किया है। पुलिस की टीम ने छपेमारी के दौरान कुल 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है , जिनमें तीन महिला शामिल है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम 1. प्रदीप निवासी सैनिक नगर उत्तम नगर नई दिल्ली,2 मोहित निवासी पश्चिम विहार नई दिल्ली,3. विरेन्द्र निवासी कुंवर सिंह नई दिल्ली, 4 रोहित निवासी टैगोर गार्डन नई दिल्ली,5 साक्षी निवासी टैगोर गार्डन नई दिल्ली,6 सुशबु निवासी मुकुंदपुर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, 7 अविष्का निवासी समता विहार, मुकुंदपुर नोर्थ वेस्ट दिल्ली,8 साहिल निवासी रोहिणी दिल्ली,9 साहिब निवासी रोहिणी दिल्ली,10 आयुष निवासी जनकपुरी एक्सटेंशन दिल्ली , 11 नितिन निवासी सेक्टर 5 रोहिणी दिल्ली है। पुलिस की माने तो उपरोक्त आरोपित लोग अलग -अलग प्रदेशों में लगभग 100 लोगों से लगभग 40 लाख रुपए की ठगी कर चुके है , यह लोग बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ने के नाम पर ठगी करते थे।

Related posts

कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू बिहार में दर्ज एक मुकदमें में जमानत लेने से क्यों बच रहे हैं, देखें वायरल वीडियो।  

Ajit Sinha

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में सड़क पर स्टंटबाजी करने के मामले में 3 शिक्षित आरोपित काबू, 3 कार बरामद की गई। 

Ajit Sinha

हरियाणा: गैर कानूनी तरीके से विदेश भेजने वाले के खिलाफ 435 केस दर्ज कर 377 कबूतरबाजों को गिरफ्तार किया गया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x