Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का बड़ा एक्शन :अनियमितताओं की शिकायतों के चलते गुहला के तहसीलदार मंजीत मलिक को किया सस्पेंड। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़ ब्रेकिंग:भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कड़ा कदम उठाते हुए गुहला के तहसीलदार मनजीत मलिक को सस्पेंड किया है। मौजूदा हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति और सख्त फैसलों के साथ हरियाणा में मजबूत शासन व्यवस्था देने का संकल्प कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दोहराया है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा, “हरियाणा में किसी भी भ्रष्ट अधिकारी के लिए जगह नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हम एक ऐसा प्रशासन देंगे जिसमें आम जनता को किसी भी तरीके से प्रताड़ित न किया जा सके, ये सरकार जवाबदेह और पारदर्शी है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्पष्ट मंशा रही है कि शासन तंत्र का हर हिस्सा ईमानदारी से चले। उसी नीति के तहत तहसीलदार “मंजीत मलिक” को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, सस्पेंशन के दौरान मंजीत मलिक का मुख्यालय अंबाला डीसी ऑफिस रहेगा। यहीं से उनकी हाजिरी और जवाबदेही तय की जाएगी।कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इस पर कहा, “जो भी ये सोचते हैं कि वे सिस्टम से बच निकलेंगे, उन्हें आज का उदाहरण देख लेना चाहिए। हमारी सरकार में पद का दुरुपयोग नहीं होगा, हम हर कीमत पर आम जनता के अधिकारों की रक्षा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी नीति सदैव जीरो टॉलरेंस की रही है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में भय एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना ही हमारा लक्ष्य है।

Related posts

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)  के आजाद भड़ाना बने हरियाणा प्रदेश के उपाध्यक्ष

Ajit Sinha

कांग्रेस ने हरियाणा को बनाया धान का सिरमौर, बीजेपी ने चावल मिलों को पलायन के लिए किया मजबूर- हुड्डा

Ajit Sinha

तीन जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी मरीज नहीं है, वैसे प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के 264 केस हैं , इनमें 158 लोग ठीक हुए हैं : सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x