अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:एसीबी फरीदाबाद द्वारा आज सोमवार को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित दीपक शर्मा, आउटसोर्स नर्सिंग अर्दली, दीन दयाल, नर्सिंग अर्दली, हरी सिंह सहायक नर्सिंग अधीक्षक कार्यरत कार्यालय ई.एस. आई. सी. अस्पताल एंव मेङिकल कॉलेज एन.आई.टी. फरीदाबाद व योगेश कुमार फील्ड अफसर मैसर्ज सुदर्शन फैसिलिटीज़ प्रा.लि. दिल्ली के विरूद्ध चालान धारा 7, 7ए, 13(1)(बी) सहपठित 13(2) पीसी एक्ट व 61(2) बी.एन.एस. के तहत न्यायालय फरीदाबाद में दिया गया है। उपरोक्त आरोपित अभी जिला जेल फरीदाबाद में बंद है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि ई.एस.आई.सी. अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज, एन.आई.टी. फरीदाबाद के हरी सिंह सहायक नर्सिंग अधीक्षक ने सुदर्शन फैसिलिटीज़ प्रा.लि. के मैनेजर योगेश शर्मा व दीनदयाल, नर्सिंग अर्दली के साथ मिलकर उसको ई.एस.आई. सी. अस्पताल एवं मेडिकल कालेज, एन.आई.टी. फरीदाबाद में स्टाफ नर्स के पद पर नौकरी देने के नाम पर उससे 3,00,000/-रूपये (तीन लाख रूपये) रिश्वत की मांग कर रहे है।शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी फरीदाबाद द्वारा आरोपित दीपक शर्मा,आउटसोर्सिंग नर्सिंग अर्दली, ई.एस.आई.सी.अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद को शिकायतकर्ता से 3,00,000/-रूपये (तीन लाख रूपये) नकद बतौर रिश्वत लेते हुए नगर निगम फरीदाबाद, दशहरा मैदान के सामने, एन.आई. टी., फरीदाबाद से रंगे हाथों गिरफ्तार किया तथा मौका से आरोपित दीपक शर्मा के कहने पर रिश्वत लेने आए आरोपित दीन दयाल, नर्सिंग अर्दली को भी आरोपित दीपक शर्मा से 3,00,000/-रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। इस प्रकरण में ई.एस.आई.सी. अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद के पास अपनी-अपनी कारों में बैठे आरोपित हरी सिंह, सहायक नर्सिंग अधीक्षक ई.एस.आई.सी. हस्पताल एवं मेडिकल कालेज फरीदाबाद व योगेश शर्मा, मैनेजर, सुदर्शन फैसलिटिज प्राईवेट लिमिटेड को भी उसी दिन मौका से गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपित के विरूद्ध मुकदमा संख्या 13 दिनांक 6.5.2025 धारा 7, 7 ए पी.सी. एक्ट के तहत थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

