Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला पुलिस की कबाड़ व्यापारियों पर सख्ती, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त पर नकेल कसने की तैयारी,7 दिन का दिन अल्टीमेटम,कार्रवाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पिंजौर:अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पंचकूला पुलिस ने एक और अहम कदम उठाया है। पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता के दिशा-निर्देश पर जिला पंचकूला  में कबाड़ का कार्य करने वाले सभी व्यवसायियों और कंपनियों को सख्त नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस उन सभी संचालकों को दिया गया है जो क्षेत्र में कबाड़ का कार्य कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी चोरी का सामान उनके माध्यम से बाजार में न पहुंचे।

पुलिस द्वारा जारी निर्देशों में साफ कहा गया है कि सभी गोदाम या फर्म मालिक एक सप्ताह के भीतर अपना पूरा रिकॉर्ड पुलिस को प्रस्तुत करें, जिसमें गोदाम का पता, वहां लगे CCTV कैमरों की जानकारी, कर्मचारियों की सत्यापित सूची, GST नंबर और सामग्री की खरीद-फरोख्त का पूरा विवरण शामिल हो। यदि कोई संचालक तय समय सीमा में सत्यापन नहीं कराता, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।छापेमारी के दौरान पुलिस ने यह भी जांच की कि कहीं कोई कबाड़ी चोरी का सामान तो नहीं खरीद रहा या बेच रहा। पुलिस का कहना है कि कई मामलों में देखा गया है कि कुछ कबाड़ी व्यापारी बिना जांच-पड़ताल के अवैध रूप से सामान खरीदते हैं, जिससे चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है।डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि यह अभियान केवल दस्तावेजी औपचारिकता नहीं है, बल्कि अपराधियों पर नियंत्रण और पारदर्शी व्यापारिक व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि क्षेत्र में पुलिस का डर हो और जनता में विश्वास। अगर कोई व्यक्ति या संस्था चोरी का सामान खरीदता-बेचता पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी गोदाम या कबाड़ व्यवसाय में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Related posts

फरीदाबाद: नाबालिग लड़की को गाड़ी में ले जाने व उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने वाला एक ट्रक ड्राइवर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परिवहन के मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज महिला पुलिस अधिकारियों सहित 18 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:कुरुक्षेत्र में 6 किलो अफीम व 21 लाख रुपये बरामद, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x