Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा एवं अन्य अधिकारियों के साथ विकास पर की चर्चा, एक ठेकेदार ब्लैक लिस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:विकास कार्यों में ठेकेदारों द्वारा ढुलमुल रवैया अपनाए जाने से नाराज हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर की संस्तुति पर आज एक ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सरकार ने विकास कार्य करवाने के लिए खजाने के मुंह खोल रखे हैं, विकास कार्यों के टेंडर हो रहे हैं लेकिन ठेकेदारों के काम पूरे होने पर नहीं आ रहे। लगता है कि ठेकेदार जानबूझकर काम लटका कर रखते हैं। ऐसे में हम चुप नहीं रह सकते। उन्होंने निगमायुक्त धीरेंद्र खडगटा से कहा कि इस ठेकेदार को तुरंत प्रभाव से ब्लैक लिस्ट किया जाए और आगे से किसी विकास कार्य को न दिया जाए।  जिस पर निगम आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार को तुरंत ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दे दिए।

इस अवसर पर नागर ने कहा कि मानसून के मद्देनजर नालों आदि की सफाई व्यवस्था में तेजी लाई जाए जिससे कि लोगों को जल भराव की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने पल्ला से सेहतपुर रोड पर जमा होने वाले पानी की समस्या को दूर करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा अनेक सड़कों गलियों के विकास की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र में अनेक विकास कार्य चल रहे हैं लेकिन इसमें अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही के कारण कार्य समय पर पूरे नहीं हो रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बैठक के बाद तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को स्पीड मिलेगी और मानसून के मौसम में जलभराव से भी राहत मिलेगी। एक सवाल के जवाब में मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सुधर जाओ या हरियाणा छोड़ दो। हम हरियाणा को एक शांतिपूर्ण प्रदेश बनाने में लगे हैं जिसमें जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Related posts

फरीदाबाद :वौहरा स्कूल बल्लभगढ़ और लायंस क्लब फरीदाबाद सेंट्रल के सहयोग से बच्चों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद की जनता जागरूक और हिम्मत वाला हैं , कोरोना वायरस को चुटकी में देश से बाहर कर देगी: पुलिस कमिश्नर के. के. राव   

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सातवीं क्लास की छात्रा के साथ उसी पडोसी शख्स ने किया जबरन बलात्कार, आरोपी शख्स अपना घर छोड़ कर फरार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x