Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: कॉलेज छात्रों की 7.46 लाख रुपये फीस गबन करने वाला अकाउंटेंट गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना छांयसा की टीम ने आज सोमवार को छात्रों के द्वारा जमा कराई गई लाखों रुपए फीस के गबन करने के आरोप में सीबीसी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी एन्ड टेक्नोलॉजी के अकाउंटेट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम धर्मनिष्ट पटेल निवासी  बेलसड़ी, देवकली उ.प्र. हाल सेक्टर-3, फरीदाबाद है। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत थाना छांयसा, फरीदाबाद में दर्ज किया गया है।  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी चांदपुर में अमित कुमार चेयरमैन सी.बी.एस कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड टेक्नोलॉजी ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि कॉलेज के अकाउंटेंट ने छात्रों से प्राप्त फीस को कॉलेज खाता में जमा ना करवाकर अपने पास रख लिया तथा छात्रों को भुगतान की रसीदें प्रदान कर दी। जब कॉलेज के फीस रजिस्टर से ऑनलाइन भुगतान के रिकॉर्ड का मिलान कराया गया तो रिकॉर्ड का मिलान नहीं हुआ तथा 7.46 लाख रूपये का गबन होना पाया गया। जिस शिकायत पर थाना छांयसा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस चौकी चांदपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए धर्मनिष्ठ पटेल निवासी  बेलसड़ी, देवकली उ.प्र. हाल सेक्टर-3, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  ने 6 महीने पहले ही कॉलेज में अकाउंटेंट के पद पर ज्वाइन किया था। वह ऑनलाइन गेम खेलता था जिसमें उसको घाटा हो गया था, नुकसान की भरपाई के लिए छात्रों से प्राप्त फीस को भी उसने ऑनलाइन गेम में गंवा दिया। जिसको पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी के नेता सुरेंद्र मटियाल के हत्याकांड में शामिल दो कुख्यात अपराधी अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद की सिटी मजिस्ट्रेट बेलिना को 34वें सूरजकुण्ड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला प्रशासक का कार्यभार सौंपा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्य सिपाही ने लगातार 7 दिनों तक जीजा के घर के सामने सब्जी बेच ने के बाद 5000 का ईनामी मोस्टवांटेड पकड़ा गया    

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x