Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि होंगे सम्मेलन में शामिल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:गुरुग्राम जिला में 3-4 जुलाई को होने वाले शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी आरंभ हो चुकी है। लोकसभा सचिवालय ने इस महत्व पूर्ण सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेवारी हरियाणा विधानसभा को दी है। इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से शहरी स्थानीय निकाय संस्थाओं के मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) डा. कृष्ण लाल मिड्ढा ने राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली।

डा. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन का आयोजन 3-4 जुलाई को गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर में होगा। इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 500 से अधिक डेलिगेट्स भागीदारी करेंगे। इस सम्मेलन के लिए  डेलिगेट्स का आगमन दो जुलाई को होगा ऐसे में सभी के ठहरने की व्यवस्था गुरुग्राम में की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का अपना एक राष्ट्रीय महत्व है। उन्होंने डेलिगेट्स के स्वागत, ठहरने, आयोजन स्थल तक आवागमन, सम्मेलन के लिए पंजीकरण, राउंड द क्लॉक स्वास्थ्य सुविधाएं, यातायात प्रबंधन व सुरक्षा सहित अन्य इंतजामों को लेकर जिला प्रशासन गुरुग्राम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।विधानसभा उपाध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में उद्घाटन व समापन सत्र आयोजित होंगे। वहीं परिसर में ही पांच अलग-अलग थीम पर आधारित डेलिगेट्स के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन व व्यापक प्रचार-प्रसार सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा द्वारा की जाएगी। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विभाग की तैयारियों से आयोजन समिति को अवगत कराया।  डीसी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां आरंभ कर दी है। डेलिगेट्स के ठहरने के लिए स्थानीय स्तर पर अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की जा रही है। साथ ही पीडब्ल्यूडी
रेस्ट हाऊस व गुरुग्राम विश्वविद्यालय में इस आयोजन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। वहीं होटल्स में भी डेलिगेट्स को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए लायजन अधिकारी भी लगाए है। विभिन्न कार्यों को लेकर विभागवार अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है।  इस अवसर पर शहरी डीसीपी मुख्यालय डा. अर्पित जैन, नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया, नगर निगम मानेसर के आयुक्त आयुष सिन्हा, डीसीपी ट्रैफिक डा. राजेश मोहन,  एडीसी वत्सल वशिष्ठ, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के सलाहकार आरएन यादव, सीटीएम रविंद्र कुमार व लोकसभा सचिवालय से निदेशक डा. जूबी अमर, सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Related posts

ठगी के पैसों से ऐसों आराम से जीवन जीने वाले, लिव -इन रिलेशनशिप में रहने वाले महिला-पुरुष पकड़े गए।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज डीएचबीवीएन के एसडीओ अवनीत भारद्वाज को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

Ajit Sinha

कॉल सेंटर का भंडाफोड़: वजन करने के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने के मामले में 3 महिलाओं को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x