Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

महिला को डिजिटल अरेस्ट कर, ऐंठे 50 लाख रुपये ,शातिर ठग दिल्ली से पकड़ा गया।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
हाईटेक सिटी नोएडा साइबर अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है। यहां लोग साइबर अपराधियों के बनाये जाल में फंस कर अपनी जिंदगी भर की मेहनत से कमाई हुई जमा पूंजी गवां बैठते है। ऐसे ही एक मामले में नोएडा साइबर क्राइम पुलिस को सफलता हासिल हुई है। साइबर क्राइम पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर 50 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को दबोचा है। शातिर को राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

साइबर थाना पुलिस की गिरफ्त में खडा सुमित पुत्र ओम प्रकाश को दिल्ली के नॉर्थ थाना सिविल लाईन से गिरफ्तार किया गया है. ये साइबर ठगी में अकाउंट प्रोवाइड करवाता था। आरोपियों ने खुद को दिल्ली टेलीकॉम विभाग के कर्मचारी बताकर महिला को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोपों से डरा कर घटना को अंजाम दिया था। एडीसीपी साइबर मनीषा सिंह ने बताया कि एक महिला को 99 घंटे डिजिटल अरेस्ट में रख कर धोखाधड़ी से 50 लाख रुपये की ठगी करने वाले गैंग के एक शातिर सदस्य है।एडीसीपी साइबर बताया कि इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने 2 लाख 57 हजार 179 रुपए फ्रीज कराए है। जल्द ही ये पैसा पीड़िता को मिल जाएगा। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया गया कि उसने अपने सहयोगीयो के साथ मिलकर यस बैंक मे खाता खुलवाया एवं उक्त खाते मे वादिनी का धोखाधड़ी का 04 लाख रुपये ट्रांसफर होना किया गया था, जिसको आरोपी बैंक से अन्य अभियुक्तों की मदद से निकाल लिया था , इसी प्रकार आरोपी ने अपने अन्य बैंक ऑफ बड़ोदा के खाते मे लगभग 14 लाख रुपये की निकासी की गई हैं, आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं, इस मामले में एक अन्य आरोपी मोहम्मद जुनैद खान को 3 जून को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए  जा रहे है।

Related posts

पीएचडी कर रहे कानपुर के एक एसीपी पर आईआईटी की छात्रा ने दुष्कर्म करने के लगाए गंभीर आरोप, केस दर्ज, एसआईटी गठित, जांच जारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नाइजीरियन महिला को 2500 लेकर बिना कागजात के आधार कार्ड बनाने वाले शख्स को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

साइबर ठगों को बैंक खाता संबंधी निजी जानकारी उपलब्ध कराने वाले निजी बैंक के मैनेजर सहित 3 बैंककर्मी पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x