Athrav – Online News Portal
पंचकूला स्वास्थ्य

पुलिस लाइन में सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने किया योग, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पुलिस लाइन पंचकूला में आज एक विशेष योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम की अगुवाई पुलिस उपायुक्त पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने की। बता दे डीसीपी सृष्टि गुप्ता द्वारा कार्यभार संभालने के बाद पुलिस विभाग में नई ऊर्जा व कार्यक्षमता को बढ़ावा देने हेतु सोमवार सुबह योग सत्र की शुरुआत की गई है, ताकि पुलिसकर्मी अपने तनाव को दूर कर स्वस्थ मानसिकता के साथ बेहतर सेवा दे सकें।इस क्रम में आज ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ संस्था के सहयोग से एक विशेष योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें अनुभवी योग प्रशिक्षिका रेनू मेहता द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से उपस्थित पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रहने के लिए उपयोगी अभ्यास कराए गए।

रेनू मेहता पिछले 21 वर्षों से संस्था से जुड़ी हैं और सेना, पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों के लिए नियमित योग व स्वास्थ्य कार्यशालाएं संचालित कर रही हैं। इस सत्र में दीपा कुमारी और गायत्री मित्तल ने भी योग शिक्षिका के रूप में सक्रिय सहयोग दिया।योग सत्र के बाद पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सकारात्मक पहल करते हुए पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस लाइन परिसर में सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया। इस दौरान एक ही सत्र में लगभग 100 पौधे लगाए गए। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने सभी कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने, स्वच्छता को अपनाने और पुलिस परिसर को स्वच्छ व हरा-भरा बनाए रखने के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ एक अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक एवं मानवीय संगठन है, जो 183 देशों में कार्यरत है और तनाव प्रबंधन, सामाजिक सेवा व आध्यात्मिक जागरूकता जैसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस संस्था की स्थापना गुरुदेव श्री श्री रविशंकर द्वारा की गई है।इस अवसर पर एसीपी सुरेन्द्र सिंह, आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिकाएं रेनू मेहता, दीपा कुमारी, गायत्री मित्तल सहित पंचकूला पुलिस के सैकड़ों अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से न केवल योग व ध्यान का महत्व समझाया गया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता को लेकर भी जागरूकता का प्रभावशाली संदेश दिया गया।

Related posts

पलवल जिले में आज 26 पत्रकारों का किया गया कोविड 19 टेस्ट, एक -दो दिन में आएगी रिपोर्ट: सिविल सर्जन  

Ajit Sinha

इस बार डेंगू से संबंधित एक भी मौत नहीं हुई है, दिल्लीवासियों की प्रतिबद्धता को सलाम- सीएम अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

डॉक्टरों ने बांड नीति का किया विरोध: डॉ सारिका वर्मा को साल का सर्वश्रेष्ठ परफॉरमर पुरस्कार दिया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x