Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

हरियाणा की फेमस मॉडल शीतल की गला रेत कर सनसनीखेज हत्या, रात ढाई बजे सोनीपत पुलिस ने बहती हुई लाश को नहर से किया बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत, हरियाणा: हरियाणा की फेमस मॉडल और पानीपत की रहने वाली शीतल की गला रेत कर सनसनी खेज हत्या कर दी, और नहर में फेंक दिया। सोनीपत पुलिस ने एक सूचना पर रविवार की रात करीब ढाई बजे एक महिला की लाश को खरखौदा में खांडा व झरोठी गांव के बीच एनसीआर वाटर चैनल नहर से बरामद की जिसकी पहचान आज सोमवार सुबह लगभग 10 बजे हरियाणा की फेमस मॉडल शीतल के रूप में हुई, शीतल की बहन ने शीतल की  गायब होने की शिकायत पानीपत के ओल्ड इंडस्ट्रियल थाने में दर्ज कराई थी।  पानीपत की पुलिस शीतल के शव को लेकर पानीपत चली गई। आगे की कार्रवाई पानीपत की पुलिस कर रही है। 

सोनीपत के डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान का कहना है कि रात लगभग ढाई पुलिस को एक सूचना मिली कि एक महिला की लाश नहर में बह कर आ रही है। इस सूचना पर सम्बन्धित थाना और क्राइम की टीम मौके पर पहुंच गई, और जांच पड़ताल के बाद उसके शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया। और आज सुबह 10 बजे सोमवार को महिला की पहचान हरियाणा की मॉडल शीतल के रूप में हुई, यही पता चला कि इसकी लापता होने की शिकायत पानीपत के एक थाने में दर्ज है। यह जानकारी पानीपत पुलिस को दी गई , और पानीपत आगे की कार्रवाई के लिए शीतल के शव को अपने साथ पानीपत ले गई , और इसके आगे की कार्रवाई में जुट गई।
बताया जा रहा है कि शीतल अपनी शूटिंग पर गई थी, जहां पर उसका पुरुष मित्र पहुंच गया और मारपीट की, जिसके बारे में शीतल ने अपनी बहन को कॉल कर बताया था, वहीं कुछ देर में घर आने की बात कही थी। जिसके बाद शीतल तो घर नहीं लौटी, लेकिन नहर में उसके पुरुष मित्र की कार मिली। शीतल ने अपनी बहन नेहा को वीडियो कॉल कर अपने पुरुष मित्र सुनील द्वारा पिटाई करने के आरोप लगाने के साथ ही उसके गले पर भी चोट मारने की बात कही थी। जिसके बाद उसका अपनी बहन से संपर्क टूट गया था। नेहा ने शीतल की गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद रविवार की रात को शीतल का शव खरखौदा में एनसीआर वाटर चैनल में मिला था।

Related posts

हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने रविवार देर शाम को तुरंत प्रभाव से दो महिला एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

भारतीय विदेश सेवा के दो नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की।

Ajit Sinha
2 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x