Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: जीजा को घर बुलाकर की जमकर पिटाई,साला को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जीजा की घर बुलाकर, पत्नी , साली, साले व अन्य कई लोगों ने बेरहमी पीट -पीट कर घायल कर दिया, इस संबंध में सेक्टर -8 थाने जीजा ने अपनी पत्नी, साली , साला व कई अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था। यह घटना गत 10 जून 2025 की है। इस मामले में सेक्टर -11 की टीम ने आज रविवार को शिकायतकर्ता के साले को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-11 में चौब सिंह निवासी रामनगर ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 10 जून को सुबह उसकी पत्नी का अपने मायके से फोन आया कि लेने आ जाओ। जब वह अपनी ससुराल पहुंचा तो वहां पर पहले से ही मौजूद कुछ लडको और उसके साले ने उस पर हमला कर दिया, जिसके बाद उसकी पत्नी और साली ने भी उसके साथ हाथापाई की। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने आज मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित सोनू निवासी रामनगर को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित की बहन और जीजा की काफी दिनों से अनबन चल रही थी। जिसके चलते उन्होंने मिलकर शिकायतकर्ता को अपने घर बुलाकर पीटने की योजना बनाई। फिर शिकायतकर्ता को फोन करके अपने घर पर बुलाया और उसकी पिटाई की। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पार्क प्लाजा होटल में केक मिक्सिंग सेलिब्रेशन का किया आयोजन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, सेक्टर -85 की टीम ने राहगीरों के सहयोग से आज आगरा नहर में डूबती  हुई महिला की जान बचाई।    

Ajit Sinha

बीती रात लगभग 40 राउंड गोलियां चला कर दिल्ली के जफराबाद इलाके में दो सगे भाइयों की सनसनीखेज हत्या कर दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x