Athrav – Online News Portal
नोएडा

निठारी गांव में स्विगी में डिलीवरी ब्वॉय समेत दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की*

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना 20 क्षेत्र में स्थित निठारी गांव में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों युवक अलग-अलग जिले के रहने वाले थे और निठारी गांव में अलग स्थान पर रह रहे थे। आत्महत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय राहुल शर्मा पुत्र वेद राम शर्मा जो निठारी के गली नंबर- 7 में रहते थे,  उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.  सूचना मिलते ही पुलिस की टीम में मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया,  प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि राहुल शर्मा ने पारिवारिक कलह के कारण फांसी लगाई है.  पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर, पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है

आत्महत्या की दूसरी घटना निठारी के निवासी और स्विगी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले अजय पुत्र जंगली प्रसाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अजय मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला था, और निठारी गांव में राकेश अवाना के मकान के पास मेडिकल गली नंबर 4 में रहता था. पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों  का भी पता नहीं चल पाया है. पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Related posts

फ़र्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर लोगों से अवैध उगाही करने वाला शख्स गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान ने नोएडा प्राधिकरण में संभाला नायब तहसीलदार का चार्ज

Ajit Sinha

निर्माणाधीन बहुमंजिली इमारत में लगी टेंपरेरी लिफ्ट को हटाने के दौरान हादसा, पूरी लिफ्ट भरभरा कर नीचे गिरी,मौत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x