Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: युवा ताकत के आगे एचएयू के वीसी का घमंड नहीं चलेगा–दिग्विजय चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में धरने पर बैठे विद्यार्थियों को जननायक जनता पार्टी ने समर्थन दिया है। शुक्रवार को जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला एचएयू में पीड़ित छात्रों से मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि जेजेपी युवाओं को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। दिग्विजय ने कहा कि अपने हक की बात रखने का सबको अधिकार है और कोई भी तानाशाही से युवाओं की आवाज को नहीं दबा सकता। उन्होंने कहा कि बेकसूर छात्रों के साथ मारपीट करने और करवाने वाले सभी दोषियों पर तुरंत ठोस कार्रवाई हो और विद्यार्थियों की जायज मांगों को तुरंत सुनकर समाधान होना चाहिए। 

दिग्विजय चौटाला ने छात्रों को बताया कि उन्होंने इस विषय पर एसपी से बातचीत की है और  बिना राजनीति के युवाओं को न्याय दिलाने की मांग की है।  दिग्विजय ने कड़े शब्दों में कहा कि एचएयू के वीसी घमंड से बाहर निकले, क्योंकि युवा के पास बड़े से बड़े पद की कुर्सी को उखाड़ फेंकने की ताकत है। दिग्विजय ने कहा कि छात्रों की मांग के मद्देनजर वीसी को हटाने और पूरे घटनाक्रम को राज्यपाल के समक्ष रखने के लिए वे महामहिम राज्यपाल से मिलने का समय मांगेंगे और समय मिलने पर वे विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल से मिलेंगे। दिग्विजय चौटाला ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर में एचएयू प्रशासन ने सरासर दमनकारी नीति अपनाई। उन्होंने कि युवा अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से मिलना चाहते थे, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी मांगों को सुनने की बजाय विद्यार्थियों के साथ मारपीट करवाई, जो कि युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए बेहद गलत है।

Related posts

कांग्रेस का बड़ा खुलासा- जॉर्ज सोरोस को पैसे दे रही है मोदी सरकार और उनका धंधा चलने दे रही है.

Ajit Sinha

वीडियो:हाउस में जिन चीजों के बारे में अपोजिशन डिबेट करना चाहती है, वो डिबेट सरकार नहीं होने देती है-राहुल गांधी

Ajit Sinha

फरीदाबाद के तीन पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे को अदालत ने किया खारिज, पत्रकारों ने किया फैसले का स्वागत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x