Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा ने किया नागरिक अस्पताल, बाल सुधार गृह एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी का औचक निरीक्षण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा ने शुक्रवार को फरीदाबाद स्थित बी.के. नागरिक अस्पताल का दौरा कर वहां बच्चों से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं, देखरेख एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, बाल वार्ड की स्थिति, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।श्रीमती राणा ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि बच्चों को समुचित इलाज एवं देखभाल मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक बच्चे को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सेवा मिलनी चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवजात शिशु यूनिट, बाल वार्ड, टीकाकरण कक्ष आदि का भी गहन निरीक्षण किया और मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।बी.के. नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने के पश्चात श्रीमती सुमन राणा ने बाल सुधार गृह एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे बच्चों से सीधी बातचीत कर उनकी दिनचर्या, शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सहयोगपूर्ण वातावरण मिलना चाहिए ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार बच्चों के अधिकारों की रक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की कमी अथवा अनियमितता पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर प्रधान चिकित्सक अधिकारी डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ, सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा, जिला कार्यक्रम अधिकारी मिनाक्षी चौधरी, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष श्रीपाल करहाना, जिला बाल संरक्षण इकाई से काउंसिलर अपर्णा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: एसडीओ अगर पांच बार किसी का फोन नहीं उठाता तो चार्जशीट करेंगे, उसके बाद सस्पेंड करेंगें -बिजली मंत्री

Ajit Sinha

कोयला प्रयोग करने वाली 357 इकाइयों व 105 स्टोन क्रेसर बंद किए गए हैं.कंपनियों पर भी 26.49 लाख की पेनल्टी लगाई

Ajit Sinha

विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने को लेकर हरियाणा पुलिस पूरी तरह तैयार- शत्रुजीत कपूर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x