Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

संत निरंकारी मिशन द्वारा 15 जून को गुरुग्राम के बसई रोड सत्संग भवन पर लगेगा ब्लड डोनेशन कैंप

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग) द्वारा गुरुग्राम में रविवार 15 जून 2025 को स्थानीय बसई रोड के संत निरंकारी सत्संग भवन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 8 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जायेगा।सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार सैकड़ों निरंकारी अनुयायी एवं भक्तगण मानव कल्याण के लिए रक्तदान करेंगे ताकि मानव का रक्त व्यर्थ न हो और मानव की रगों में ही बहे।बाबा हरदेव सिंह जी के कथनानुसार ‘रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए’ इससे प्रेरित होकर रक्तदान को अपनी भक्ति का ही अंग बनाते हुए सभी श्रद्धालु भक्त इस महान अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

इस आयोजन में संत निरंकारी मिशन स्वास्थ्य विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर नरेश अरोड़ा के नेतृत्व में रक्त संग्रह करने हेतु इण्डियन रैड क्रॉस सोसाइटी दिल्ली, रैड क्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम एवं सिविल अस्पताल ब्लड बैंक के डॉक्टर और उनकी टीम उपस्थित होंगी। संत निरंकारी मिशन द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष सहित विदेशों में भी अनेक स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन समय समय पर किया जाता रहा है। मिशन द्वारा वर्ष 1986 से अब तक निरंतर 8846 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित हुए है जिनमें 14 लाख 36 हजार 604 यूनिट से अधिक रक्तदान किया जा चुका है।संत निरंकारी मिशन 40 वर्षों से लगातार मानव कल्याण के लिए रक्तदान में अहम योगदान देता आया है। मिशन द्वारा निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज को समर्पित मानव एकता दिवस 24 अप्रैल से शुरू हुई इस रक्तदान शिविर की श्रृंखला के तहत गुरुग्राम में यह कैंप लगाया जा रहा है। भारतवर्ष और विश्व के अनेक देशों में यह रक्तदान की श्रृंखला पूरे वर्ष जारी रहती है।गुरूग्राम की संयोजक बहन निर्मल मनचंदा ने इस रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं को आमंत्रित किया और कहा कि जो भी व्यक्ति स्वेच्छा से इस शिविर में सम्मिलित होना चाहते है उन सभी का स्वागत है। उन्होंने समाज के लोगों को भी आमंत्रित किया है कि वे आएं और रक्तदान करने वाले श्रद्धालु भक्तों का उत्साह और निष्काम सेवा का भाव देखकर स्वयं भी आध्यात्मिक जागृति प्राप्त कर मानव सेवा में अपना योगदान दें।

Related posts

मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि कर लें मतदाता- उपायुक्त निशांत कुमार यादव

Ajit Sinha

गुरुग्राम में जौ उत्पादक दिवस” के चौथे संस्करण पर आयोजित किसान मीट को कृषि मंत्री ने किया संबोधित

Ajit Sinha

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दोस्त से मिलने गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जाकर गुम होने वाली 15 वर्षीय लड़की बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x