Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट का किया शुभारंभ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने आप पार्टी को नकार दिया है, इसी प्रकार, पंजाब के लोगों का भी पंजाब सरकार से मोहभंग हो गया है और लोगों ने बीजेपी सरकार बनाने का मन बना लिया है। बीजेपी पंजाब उपचुनाव में जीत हासिल करेगी।मुख्यमंत्री आज महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट का शुभारंभ करने उपरांत हिसार से चंडीगढ़ सफर करने के बाद शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस आज तक हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष तक तय नहीं कर पाई है, अब कांग्रेस का समय समाप्त हो चुका है। 2029 के चुनाव में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष गौरव शाली रहे हैं। इन 11 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। देश में 150 से ज्यादा एयरपोर्ट बने हैं, आईआईटी व आईआईएम जैसे संस्थान स्थापित हुए हैं, ये देश के लिए गर्व की बात है। इसी गति से आगे बढ़ते हुए वर्ष 2047 तक निश्चित तौर पर भारत विकसित राष्ट्र बनेगा और विकसित भारत के साथ विकसित हरियाणा की भी झलक दिखेगी।उन्होंने कहा कि हवाई सेवाओं के अलावा, रेलवे और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है, जिससे आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के सभी जिलों के प्रभारियों की घोषणा

Ajit Sinha

रोजगार विभाग का क्लर्क 23,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

Ajit Sinha

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू प्रचार करने के लिए चंडीगढ़ पहुंची।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x