Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

अफसरशाही वाली भाजपा सरकार में बदमाश बेखौफ, प्रदेश में हर रोज हो रही बड़ी वारदातें – दिग्विजय चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे अपराध के ग्राफ को चिंता का विषय बताया है और कहा कि प्रदेश में हर रोज मर्डर, रेप, लूटपाट और फिरौती की बड़ी घटनाएं सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अफसरशाही हावी होने के कारण आज पूरी तरह कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है और मुख्यमंत्री नायब सैनी हाथ पर हाथ धरे बैठकर यह सब देख रहे है। दिग्विजय ने भाजपा सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर कानून व्यवस्था के हालात नहीं सुधरे तो युवा जेजेपी प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करके नींद में सोई सरकार को जगाने का काम करेगी। 
दिग्विजय चौटाला ने पिछले दिनों हुई अनेक आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के गृह जिले में आबकारी विभाग ने बदमाशों के खौफ से शराब के ठेके छुड़वाने से हाथ खड़े कर दिए और खुद की सुरक्षा की मांग कर रहे है। इसी तरह ठेकेदार भी दहशत में जीने को मजबूर है। दिग्विजय ने कहा कि पानीपत में बाउंसरों ने किसान को जिंदा जला दिया, पंचकूला में मूवी देखकर आ रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, हिसार में नाबालिग के साथ योन उत्पीड़न व वीडियो अपलोड करने का मामला सामने आया, उचाना में डेढ़ घंटे में तीन जगह फायरिंग करके 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई, रोहतक में एक शख्स की आठ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई, बहादुरगढ़ में दूध लेने गए एक युवक को गला रेतकर मार दिया गया है, स्कूल में घुसकर विद्यार्थी का मर्डर और दिनदहाड़े एक पत्रकार की हत्या जैसी अनेक अपराध की बड़ी घटनाएं हर दिन सुर्खियों में रहती है और सीएम बिल्कुल गंभीर नहीं है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जब चुने हुए जनप्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं होगी और अफसरशाही हावी होगी तो प्रदेश का यही हाल होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि हरियाणा की सरकार को सीएम नहीं बल्कि चंडीगढ़ और दिल्ली में बैठे अधिकारी चला रहे हो।

Related posts

प्रेमिका को खुश रखने के लिए किडनेप, और हत्या की,वही किसी और से शादी कर ली, इसलिए उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी विकास अरोड़ा ने कई थाने के एसएचओ और क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर मंथन, ’द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक का भी विमोचन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x