Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में HSSC बोर्ड की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़-वीडियो सुने


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के कॉमन एलिजिबिलिटी परीक्षा 2025 के रजिस्ट्रेशन हेतु जारी आधिकारिक वेबसाइट https://onetimeregn.haryana.gov.in की तरह दिखने वाली एक फर्जी वेबसाइट https://onetimeregn.examinationservices.in के माध्यम से अभ्यर्थियों से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस फर्जी वेबसाइट को हाल ही में Hostinger डोमेन पर रजिस्टर्ड किया गया था और इसके जरिए अभ्यर्थियों से रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर QR कोड के माध्यम से पैसे वसूले जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही HSSC विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और पंचकूला के सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज करवाया।

पंचकूला पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले गूगल से इस फर्जी वेबसाइट को हटवाया, जिससे अन्य अभ्यर्थियों को ठगी से बचाया जा सका। पुलिस उपायुक्त पंचकूला सृष्टि गुप्ता स्वयं इस पूरे मामले की निगरानी कर रही हैं और लगातार जांच टीमों से अपडेट ले रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना द्वारा तीन टीमें गठित की गई, जिनकी कार्रवाई के तहत 4 लोगों  को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से, एक को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से और एक को फतेहाबाद से हिरासत में लिया गया है। जिसमें से पुलिस ने मुख्य आरोपित जिसने फर्जी वेबसाइट लिंक बनाया था उसको भी हिरासत में ले लिया है। साइबर एक्सपर्ट्स की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि ठगों ने फर्जी वेबसाइट के माध्यम से 77 अभ्यर्थियों से करीब 22,530 रुपये की ठगी की है। इस विषय पर डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने युवकों को आगाह करते हुए कहा,” पकड़े गए लोगों से हमारी टीम लगातार पूछताछ कर रही है, साथ ही इसमें शामिल अन्य लोगों की भागीदारी के बारे भी पता किया जा रहा है। हम सभी जांच में शामिल लोगों से मोबाइल फोन व बैंक खातों की जांच कर रहे है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी केवल .gov.in डोमेन वाली आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें और किसी भी अनधिकृत लिंक, QR कोड या UPI ID से कोई भुगतान न करें। साइबर ठगी के मामलों में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि यदि कोई संदिग्ध लिंक या भुगतान माध्यम दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर सूचना दें। पुलिस इस मामले में पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है और दोषियों को जल्द ही कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।”

Related posts

होली की रात माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से फायरिंग की गई -पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha

ऑनलाइन 5000 रूपए में लड़की बुक की, लड़की ने उससे 2500 रूपए और मांगी,तो उसने उसकी हत्या कर दी-अरेस्ट।

Ajit Sinha

एक सस्पेंडेड डॉक्टर ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी को झूठे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी,पत्नी से महिला थाना में शिकायत करवा दी,अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x