Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

50 हजार का इनामी घायल समेत 3 बदमाश गिरफ्तार, करीब एक करोड़ कीमत तीन लग्जरी कार बरामद।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय लग्जरी गाड़िया की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के बदमाशों और थाना 113 पुलिस के बीच चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड में 50 हज़ार का इनामी फरमान उर्फ छोटे घायल हो गया, जबकि मकसूर उर्फ रिहान उर्फ राहुल और असलम को गिरफ्तार किया गया है, घायल फरमान उर्फ छोटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनके कब्जे से चोरी की करीब 1 करोड़ कीमत की तीन लग्जरी कार और घटना में रेकी के लिए इस्तेमाल की गई कार और कार चोरी के औजार, अवैध शस्त्र बरामद किया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में घायल 50 हज़ार का इनामी फरमान उर्फ छोटे, मकसूर उर्फ रिहान उर्फ राहुल और असलम को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पर्थला डूब क्षेत्र कब्रिस्तान सर्विस रोड के पास से पुलिस मुठभेड़ के के बाद गिरफ्तार किया है. डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि ये गैंग रेकी कर लग्जरी गाड़िया चोरी करता था, इन बदमाशों के कब्जे से इनोवा क्रिस्टा, कीया सैल्टोस कार, क्रेटा कार और रेकी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली स्विफ्ट कार बरामद की गई है।
डीसीपी ने बताया कि ये गैंग रास्ते में, मेन रोड, होटल के बाहर खड़ी लग्जरी गाडियो की रेकी करने के बाद कार शीशा तोड़कर, टैब के माध्यम से कार के सिस्टम को हैक कर, मौके पर ही डुप्लीकेट चाबी बना लेता था, फिर 4 से 5 मिनट के अन्दर ही गाड़ी चोरी कर लेता था. चोरी की गाडी को सुनसान जगह पर खड़ी करके गाड़ी का टूटा शीशा व नंबर प्लेट बदल देते थे। ये गैंग घटना के दौरान मोबाइल का प्रयोग नही करता था, आपस में बातचीत के लिए जंगी ऐप का प्रयोग करता था, जिससे अभियुक्तो को सर्विलांस के माध्यम से न पकड़ा जा सके। इन आरोपितों का आपराधिक इतिहास है और शातिर किस्म के अपराधी है.

Related posts

महिला से बतमीजी करने जुर्म में 5 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज, दो हवलदार सस्पेंड ,3 पुलिस कर्मी बर्खास्त

Ajit Sinha

डेटिंग ऐप के माध्यम से दोस्ती करके हनी ट्रैप में फंसाकर रुपये ऐंठने के मामलों में युवती व उसका साथी रंगे हाथ गिरफ्तार।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: कातिलाना हमले करने के 10000 रूपए के इनामी बदमाश को पालम विहार अपराध शाखा ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x