Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

श्रम मंत्री अनिल विज ने लेबर इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, बोले “श्रमिक को लाभ नहीं देने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई करो”

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
अम्बाला/चंडीगढ़:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गुरुवार अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। श्रम मंत्री अनिल विज के समक्ष अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर कैटरिंग ठेकेदारों पास कार्यरत वैंडर ने मंत्री अनिल विज को एक ठेकेदार के खिलाफ शिकायत देते हुए बताया कि उसका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उसने कहा कि ठेकेदार द्वारा उसे न्यूनतम मजदूरी दर का भुगतान नहीं किया जा रहा इसके अलावा अन्य लाभ ईएसआई, ईपीएफ आदि भी उसे नहीं दिए जा रहे हैं।

वैंडरों का आरोप था कि पूर्व में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिसपर श्रम मंत्री अनिल विज ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद लेबर इंस्पेक्टर को फटकार लगाई। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि “श्रम अधिकारी श्रमिकों की समस्या पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए, उन्होंने कहा इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।”जनसुनवाई के दौरान सेना से एक रिटायर्ड कर्नल ने मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसने डिफेंस कालोनी में प्लाट लिया था मगर डीलर अब उसकी रजिस्ट्री नहीं करा रहा है। इस मामले में उन्होंने पंजोखरा थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।इसी प्रकार एयरफोर्स में कार्यरत एक जूनियर वारंट आफिसर ने मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसका प्लाट बोह में है। मगर पास स्थित एक डेयरी संचालक उसके प्लाट के समक्ष गोबर फेंक रहा है जिससे सारा दिन क्षेत्र में बदबू रहती है। इस मामले में मंत्री विज ने नप अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।डिफेंस कालोनी निवासी महिला ने मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उन्होंने अपना प्लाट एक डीलर को बेचा था और लगभग साढ़े छह लाख रुपए में सौदा तय हुआ था, मगर डीलर ने उन्हें साढ़े चार लाख रुपए ही दिए जबकि शेष दो लाख रुपए की राशि अब तक नहीं दी गई है। इसपर मंत्री अनिल विज ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।इसी तरह टुंडला निवासी लोगों ने क्षेत्र में बनी रोड पर स्पीड ब्रेकर हटाने की मांग की जिस पर मंत्री अनिल विज ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।बीसी बाजार निवासी महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके खिलाफ एक महिला ने झूठी शिकायत पुलिस में देकर उसे प्रताड़ित किया जबकि इस मामले में पुलिस की भूमिका पर उसने सवाल उठाए। मंत्री अनिल विज ने एसपी को इस मामले में जांच के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान अन्य कई शिकायतें भी आई जिस पर मंत्री अनिल विज ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related posts

1 जून, से अगले आदेशों तक विभिन्न व्यवस्थाओं के अनुसार कार्य दिवसों पर न्यायाधिकरण के कार्य का संचालन करने का लिया निर्णय।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर ने हाई पॉवर परचेज कमेटी ने लगभग 1000 करोड़ रुपये से अधिक की खरीद को दी मंजूरी।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने डिजिटल विज्ञापन नीति-2020 लागू करने का निर्णय लिया है-सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x