Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:भ्रष्टाचार के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज फरार कनिष्ठ अभियंता दीपक दलाल को किया गिरफ्तार, रिमांड पर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक की टीम ने सोमवार को भ्रष्टाचार के मामले में फरार आरोपित दीपक दलाल, कनिष्ठ अभियन्ता, एच.वी.पी.एन.एल.,फाजिल पुर जिला सोनीपत को मुकदमा की तफ्तीश में उसके विरूद्व पूर्ण तथ्य/साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपित को आज मंगलवार को  न्यायालय, सोनीपत के सम्मुख पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शिकायतकर्ता ने दिनांक 1.1.2025 को ए.सी.बी. रोहतक को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके खेतों में सरकारी बिजली लाइन के खंभे लगाए गए है जिसके लिए सरकार द्वारा उसको मुआवजा राशि चेक के माध्यम से जारी करनी है।  

उपरोक्त आरोपित  रोशन लाल (प्राइवेट व्यक्ति) जो अपने आपको बिजली विभाग का जे.ई. बता रहा है ने उसके घर आकर कुल राशि 2,62,500/- रूपये के दो बैंक चेक उसको दिखाया और उससे कहा कि यह दोनों चैक तुम्हारे है। इसके अतिरिक्त, उसके द्वारा यह भी कहा गया कि उसके खेत में बिजली का खंभा लगाते समय जो फसल नुकसान हुआ है, उसका भी वह ज्यादा मुआवजा दिलवा देगा। इस कार्य के लिए आरोपित  रोशन लाल द्वारा उससे  62,000/- रूपये नकद बतौर रिश्वत की मांग की गई। उसके द्वारा 5,000/-रूपए . नकद आरोपित को दे दिए है तथा बकाया 57,000/-रूपए. नकद बतौर रिश्वत राशि की मांग आरोपित रोशन लाल उपरोक्त द्वारा की गई है।शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ए.सी.बी.रोहतक की टीम द्वारा दिनांक 01.01.2025 को आरोपित  रोशन लाल (प्राइवेट व्यक्ति) को शिकायतकर्ता से 57,000/- (सत्तावन हजार) रूपये नकद बतौर रिश्वत लेते हुए मौका से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपित रोशन लाल के विरुद्ध  मुकदमा संख्या 01 दिनांक 01.01.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक दर्ज किया गया था। आरोपित रोशन लाल  के विरूद्व दिनांक 28.02.2025 को चालान भी न्यायालय, सोनीपत में दिया जा चुका है।

Related posts

वकीलों ने की हड़ताल, महासचिव के बेटे की गाडी को पुलिस वालो ने किया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी।

Ajit Sinha

जयअम्बे सोसाएटी की तीसरी मंजिल से नवजात बच्चे को फेंक कर हत्या।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शिकायतकर्ता पत्नी ने अपने प्रेमी से करवाई थी टेलर मास्टर पति की हत्या, पत्नी सहित तीन अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x