Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो , करनाल की टीम ने आज सब इंस्पेक्टर नरेश को 20000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो,करनाल की टीम ने आज मंगलवार को थाना कुंडली, पुलिस चौकी बरोटा में तैनात सब इंस्पेक्टर व जांच अधिकारी को 20000 रूपए नकद रिश्वत लेते हुए नजदीक कोर्ट गोहाना, सोनीपत से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम नरेश कुमार नंबर -305 हैं। इस मामले में एक एफआईआर नंबर -17 , दिनांक 3 जून 2025 , धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपित उप- निरीक्षक नरेश कुमार ने उसके ट्रक नंबर HR46E4908 को मुकदमा न. 772 दिनांक 01.12.2024 धारा 316(2), 318 (4) बी.एन.एस. थाना कुंडली जिला सोनीपत की तफतीश के दौरान आरोपित से कब्जा पुलिस में लिया है। इस वाहन को सुपरदारी पर छोड़ने के लिए न्यायालय में उसके पक्ष में रिपोर्ट देने व उपरोक्त मुकदमा की सुनवाई के दौरान भी उसके पक्ष में गवाही देने की एवज में उससे 20,000/- रूपए नकद बतौर रिश्वत की माँग की है।

Related posts

फरीदाबाद: हवाबाजी के लिए खरीदा हथियार, जाना पड़ा जेल

Ajit Sinha

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी किया कटाक्ष

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अपराधी खोज प्रणाली के तहत अब तक लगभग एक करोड़ अपराधियों की हो चुकी सर्चिंग- डीजीपी शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x