Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

प्रत्येक नागरिक आगामी मॉनसून में लगाए दो पौधे — एक स्वयं के लिए, एक अगली पीढ़ी के लिए : राव नरबीर सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हरियाणा के पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम जिले के हयातपुर गाँव में ‘स्वच्छ हरियाणा’ और ‘प्लास्टिक मुक्त अभियान’ के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर “एक वृक्ष माँ के नाम” थीम के तहत 1100 पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण किया गया और उपस्थित नागरिकों को पॉलिथीन मुक्त हरियाणा का संकल्प दिलाया गया।

 कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर पौधारोपण करने उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। आगामी मॉनसून में हर व्यक्ति दो पौधे अवश्य लगाए — एक अपने लिए और दूसरा अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए। यह न केवल हमारे पर्यावरण की रक्षा करेगा, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ जीवन की नींव रखेगा।उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि वृक्षा रोपण का उद्देश्य मात्र पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षित करना भी है। इसलिए पौधारोपण करते समय नागरिक ऐसे स्थलों का चयन करें जहां वे आगामी पांच वर्षों तक पौधों की देखभाल सुनिश्चित कर सकें।राव ने कहा कि हरित क्षेत्र किसी भी क्षेत्र के वायु गुणवत्ता सूचकांक को बेहतर करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अधिकतम हरित क्षेत्र का सृजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हवा, पानी और भोजन ये तीनों मानव जीवन के आधार स्तंभ हैं। यदि इनमें से कोई भी तत्व दूषित होता है, तो उसका सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसीलिए स्वच्छ वातावरण की दिशा में ठोस कदम उठाना समय की माँग है। कैबिनेट मंत्री ने प्लास्टिक व पॉलीथीन के दुष्प्रभावों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पॉलीथीन शहर की सीवरेज व्यवस्था को बाधित करती है, जिससे जलभराव, जल-प्रदूषण और नागरिकों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए जन जागरूकता और सहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त अभियान केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए आमजन की सहभागिता और जीवनशैली में परिवर्तन की आवश्यकता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम पॉलीथिन का प्रयोग बंद करें और पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाएं। कैबिनेट मंत्री ने अभियान में आरडब्ल्यूए से भी सहभागिता का आह्वान किया।

Related posts

फरीदाबाद/गुरुग्राम:11केवी और 33केवी के 90 इंडिपेंडेंट फीडरों का रखरखाव बिजली निगम ने किया टेकओवर- पीसी मीणा

Ajit Sinha

केन्द्रीय टीम ने किया गुरूग्राम का दौरा, कोविड नियंत्रण को लेकर किए गए प्रबंधो की समीक्षा की

Ajit Sinha

डीएचबीवीएन ने एचकेआरएन कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी के नए सरकारी निर्देश अपनाएं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x