Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद में “ऑपरेशन शील्ड” के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आज फरीदाबाद जिला में “ऑपरेशन शील्ड” के अंतर्गत एक व्यापक सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास जिले के दो प्रमुख प्रतिष्ठानों — एयरफोर्स स्टेशन और नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस उच्च स्तरीय मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया तंत्र का परीक्षण करना तथा संबंधित विभागों की तैयारियों का मूल्यांकन करना था। जिला उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने पूरे अभ्यास का ऑनलाइन निरीक्षण कंट्रोल रूम से किया और विभिन्न गतिविधियों का बारीकी से अध्ययन करते हुए विभागों की कार्यप्रणाली, समन्वय व्यवस्था तथा नागरिक सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।

डीसी विक्रम सिंह ने मॉक ड्रिल के बाद बताया कि आपदा किसी पूर्व सूचना के बिना आती है, ऐसे में प्रत्येक विभाग को सतर्क और तैयार रहना आवश्यक है। उन्होंने मॉक ड्रिल की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे अभ्यास न केवल प्रशासन की तात्कालिक प्रतिक्रिया क्षमताओं को परखते हैं, बल्कि नागरिकों में जागरूकता भी बढ़ाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि तकनीक के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण एवं मूल्यांकन, प्रशासनिक निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाता है तथा निर्णय लेने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति लाता है।

Related posts

स्कॉर्पियो गाड़ी से स्टंटबाजी करने के मामले में 15,500 रुपये का ट्रैफिक चालान, लापरवाही से वाहन चलाने का मामला भी दर्ज।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग ₹5.8 लाख रिश्वत लेते समय बिचौलिया गिरफ्तार,सीआईए-2 स्टाफ के सदस्यों पर भ्रष्टाचार के लगे गंभीर आरोप।

Ajit Sinha

हरियाणा: लव जिहाद के मामलों पर नियंत्रण करने हेतु सख्त कानून, प्रारूप तैयार करने हेतु समिति का गठन किया जाएगा- विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x