Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

छोटी माता मंदिर के पास हुए झगड़े में लाठी -डंडे और गोली चलाने के सनसनीखेज मामले में कुल आठ लोग हुए घायल-केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
छोटी माता मंदिर के निकट आज शनिवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे रंजिशन लड़ाई -झगड़ा करने के दौरान लाठी -डंडे व गोली चलाने के सनसनीखेज मामले में आठ लोगों के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में थाना सेक्टर -5 गुरुग्राम में संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस झगड़े में शामिल सभी आरोपितों की पहचान कर ली गई है , जल्द ही इन सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज शनिवार को करीब 11.30 AM बजे सुबह के समय छोटी माता मंदिर के पास पुराने- झगड़े की रंजिश के चलते कुछ व्यक्तियों द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट करने व गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया गया। इस झगड़े में आरोपितों द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट की गई तथा 2 गोलियां भी चलाई गई। इस झगड़े में कुल 8 लोगों को चोंटें लगी है और किसी को गोली/बुलेट इन्जरी नही है और ना ही किसी भी व्यक्ति को कोई गम्भीर चोट है। सभी पीड़ितों को ईलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त शिकायत पर थाना सेक्टर-5, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित की पहचान की जा चुकी है जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

गुरुग्राम : क्राइम यूनिट -9, सेक्टर-39 ने बोड़ा गैंग के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से दो देशी कट्टे, दो कारतूस बरामद।

Ajit Sinha

एनटीपीसी दादरी के डीजीएम एनटीपीसी के परिसर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, ब्रेजा गाड़ी और मोबाइल मिला

Ajit Sinha

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 लोग अरेस्ट ,170 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व मर्सिडीज कार बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x