अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस की साइबर पुलिस स्टेशन, ज्योति नगर, दिल्ली की टीम आज बुधवार को सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी से ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफा होने का लालच देकर लगभग 49 लाख 28 हजार 571 रुपए की ठगी करने के एक मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह मामला साइबर पुलिस स्टेशन, ज्योति नगर, दिल्ली में दर्ज किया गया था। पुलिस ने अब इस मुकदमे को मात्र पांच दिनों में सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस ने ठगी की गई राशि में से लगभग ₹2 लाख विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज किए है। इनके पास से पुलिस ने 4 मोबाइल फोन व 5 सिम कार्ड बरामद किया है।

डीसीपी, नार्थ ईस्ट आशीष मिश्रा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उमेश कुमार शर्मा, पुत्र जे.एल. शर्मा, निवासी यमुना विहार, दिल्ली की शिकायत पर साइबर पुलिस स्टेशन, ज्योति नगर,दिल्ली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 304, 318(4),और 319 के तहत एक मामला दर्ज किया गया जिसमे शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ जिसमें खुद को ‘कंगना शर्मा’ नाम की महिला द्वारा एक निवेश सलाहकार के रूप में पेश किया गया। उक्त महिला ने शिकायतकर्ता को बेहतर निवेश अवसरों और उच्च लाभ के नाम पर अपने निवेश समूह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। शिकायत कर्ता को एक लिंक भेजा गया, जिसके माध्यम से उन्होंने खाता बनाया और कंगना शर्मा के कहे अनुसार ₹49,28,571/- का निवेश अपने व अपने पिता के बैंक खातों से किया।जब उन्होंने अपने निवेश की राशि निकालने का प्रयास किया, तो उनके अनुरोधों को बार-बार अस्वीकार कर दिया गया। उल्टा, उन्हें और अधिक पैसा जमा करने के लिए मजबूर किया गया, यह कहकर कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनका खाता फ्रीज हो जाएगा और निवेश की गई राशि एवं लाभ जब्त हो जाएंगे।उन्हें जब ठगी का अहसास हुआ, तब उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर राहुल कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर अनुपलता, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ASI राजदीप, हेड कॉन्स्टेबल कपिल, विपिन, संदीप, अमित कुमार,राकेश, मोहित, कॉन्स्टेबल विपिन और अभिषेक की एक विशेष टीम का गठन किया गया।मंगेश गेडाम, ACP/OPS/NED के निर्देशन में टीम ने गंभीरता से काम करते हुए 5 दिनों के भीतर विभिन्न बैंकों के लाभार्थी खातों का पता लगाया, जिनमें ठगी की राशि स्थानांतरित की गई थी। टीम ने ठगी की राशि में से लगभग ₹2 लाख को फ्रीज कराया और एक धोखाधड़ी से जुड़े बैंक खाते के स्वामी को ट्रैक किया।तकनीकी निगरानी के माध्यम से टीम ने आनंद विहार बस स्टैंड के पास छापा मारकर निम्नलिखित 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 4 मोबाइल फोन तथा 5 सिम कार्ड बरामद किए:
1.अमित कुमार पुत्र राम सिंह, निवासी गोकलपुरी, दिल्ली, आयु- 35 वर्ष।
2.उज़ैर अब्बासी पुत्र शमशाद अली, संगम विहार, आयु- 28 वर्ष।
3.अली शेर सैफी पुत्र अहसान सैफी, निवासी आदर्श नगर, दादरी, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश, आयु- 45 वर्ष।
4.मो. हमीद पुत्र स्व. गफ्फार, विष्णु गार्डन, रघुबीर नगर, दिल्ली-110018, आयु- 33 वर्ष।
पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अपने गिरोह और काम करने के तरीके का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनका काम फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पूरे भारत में विभिन्न बैंकों में फर्जी नामों से खाते खुलवाना और उनमें ठगी की राशि स्थानांतरित कराना था, जिसके बदले उन्हें मोटा कमीशन मिलता था। उनकी अन्य मामलों में संलिप्तता का भी पता लगाया जा रहा है और मामले की जांच प्रगति पर है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

