Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो, अंबाला की टीम ने चार आरोपितों को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ :एंटी करप्शन ब्यूरो,अम्बाला की टीम ने आज मंगलवार को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपितगण राकेश कुमार लैब अटैन्डैन्ट कार्यालय औद्योगिक सुरक्षा एवं कैमिकल अम्बाला, भीम सिहं निवासी  गांव रसूलपूर जिला कैथल हाल सी.एच.सी. संचालक पुण्डरी (एजेन्ट/ दलाल), व सुन्दर लाल निवासी गांव नैना जिला कैथल ऐजैन्ट/दलाल तथा रमेश कुमार वर्मा तत्कालीन लेखाकार अब सेवानिवृत्त कार्यालय औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग अम्बाला को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों को कल न्यायालय, अम्बाला के सम्मुख पेश किया जाएगा। मामला यह था कि वर्ष-2018 में राकेश कुमार उपरोक्त ने एजेन्ट/दलाल भीम सिंह निवासी गांव रसूलपुर जिला कैथल हाल पुण्डरी, सुन्दर लाल निवासी गांव नैना जिला कैथल जो हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, (HBOCWWB) पंचकूला में श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी थे,

अन्य से मिलीभगत करके 4 मृतकों के आश्रित/लाभार्थियों के आवेदन स्वयं भरकर 4 मृतकों के मृत्यु प्रमाण-पत्रों में मृत्यु तिथि (जनवरी-2018) में कटिंग करके फरवरी, मार्च व अप्रैल- 2018 दर्शाकर कार्यालय उप निदेशक औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य केमिकल अम्बाला की लेखा शाखा में दस्तावेज प्रस्तुत करके 1,15,000/- रूपये की बजाए 2,15, 000/- रूपये लाभार्थियों के बैंक खातों में रमेश कुमार वर्मा तत्कालीन लेखाकार से मिलीभगत करके ट्रांसफर करवाकर सरकारी धनराशि का गबन किया और उपरोक्त एजेंटों के माध्यम से लाभार्थियों से राकेश कुमार लैब अटैण्डैट ने प्रति केस 35000/- से 70000/- रूपये रिश्वत ली गई। इस सम्बन्ध में मुकदमा  संख्या 1 दिनांक 20.01.2020 धाराधीन 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी भा.द.स. 13(1)(क) 13(2) पी.सी. एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला दर्ज किया गया था।

Related posts

कुख्यात व इनामी बदमाश सौरभ उपनाम साण्डु मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने अंतरराज्यीय सेक्सटॉर्शन गिरोह के छह सदस्यों को होडल से अरेस्ट किया है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:5 अक्टूबर को शाप एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए होगा पेड होलिडे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x