Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम की टीम ने सदर बाजार से 250 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:गुरुग्राम शहर को अगले तीन महीने के भीतर सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हरियाणा व नगर निगम गुरुग्राम की टीम ने आज सदर बाजार में दो थोक विक्रेताओं पर रेड कर 250 किलोग्राम पॉलीथिन और मौके पर दो पिक अप गाड़ियों को जब्त किया। साथ ही दोनों विक्रेताओं का चालान भी किया गया।उल्लेखनीय है कि हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य व पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह के निर्देशों के तहत, गुरुग्राम को तीन माह में प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत सिंगल यूज़ प्लास्टिक के थोक विक्रेताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गुरुग्राम के उत्तर एवं दक्षिण की टीम ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कृष्ण कुमार, सहायक कार्यकारी अभियंता सिद्धार्थ भार्गव एवं विशाल, एससीबी विकास ग्रेवाल व नगर निगम के एसएसआई संदीप, तथा एसआई गौरव प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके साथ लगभग 10 अधीनस्थ कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने पूरी कार्यवाही को कुशलतापूर्वक संपन्न किया।राव नरबीर सिंह ने पहले ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यह अभियान जमीनी स्तर पर ठोस और स्थायी परिणाम देने वाला प्रयास हो। उन्होंने यह भी कहा है कि पॉलीथिन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण और विक्रय में संलिप्त इकाइयों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाए।पर्यावरण मंत्री ने नागरिकों से आह्वान किया है कि गुरुग्राम एक स्मार्ट और प्रगतिशील शहर है, और अब समय आ गया है कि इसे पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी एक आदर्श शहर बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल सरकार का नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। गुरुग्राम को स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाना एक ठोस एवं नियोजित लक्ष्य है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की गुरुग्राम में हुई अहम बैठक।

Ajit Sinha

जी 20 की मेजबानी से हरियाणा हुआ गौरवान्वित : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

बाल विवाह कराने पर हो सकती है दो साल की कैद व एक लाख का जुर्माना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x