Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में डिजिटल अरेस्ट कर 77 लाख की ठगी: पांच आरोपितों को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एनआईटी साइबर थाना की टीम ने आज गुरुवार को क्राइम ब्रांच के अधिकारी बन एवं  गिरफ्तारी डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर शिकायतकर्ता से 77,00,000 रूपए की ठगी करने के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम विशाल, अंकित, प्रेमपाल, दुष्यंत व प्रशांत निवासी  मेरठ, उत्तर प्रदेश है। पुलिस ने आरोपितों को आज जिला अदालत के सम्मुख पेश कर अगले तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान इन आरोपितों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना एनआईटी में सेक्टर- 21C निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक अंजान नम्बर से व्हाट्सप कॉल आया। जिन्होंने अपने आप को मुंबई क्राईम ब्रांच से बताया और कहा कि आपके आधार कार्ड का प्रयोग करके आपके नाम से केनरा बैंक में अकाउंट खुलवा कर उस अकाउंट में जेट एयरवेज के मालिक के साथ धोखा धड़ी का पैसा डलवाया है। इस धोखाधड़ी में आपका नाम केस में आया हुआ है और यदि तुम इस केस में से अपना नाम कटवा कर, केस का निपटारा करना चाहते हो तो हमारे बतलाए अनुसार बैंक खाता में पैसा डाल दिजिए। जिसके बाद ठगों ने उसे गिरफ्तारी का डर दिखा कर 77,00,000  रूपये ऐंठ लिए । जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।उनका कहना है कि साइबर थाना एनआईटी ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित विशाल, अंकित, प्रेमपाल, दुष्यंत व प्रशांत निवासी  मेरठ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपित  ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते थे। अंकित व प्रशांत स्पोर्टस का सामान बेचने का काम करते है वही प्रेमपाल दवाई सप्लाई का काम करता है तथा विशाल व दुष्यंत बेरोजगार है।आगामी पूछताछ के लिए आरोपितों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

शादी करने पैरोल पर आया 30000 का इनामी अपराधी आंचल मिश्रा, पैरोल जंप के दौरान दिया हत्या की वारदात को अंजाम-अरेस्ट

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सुशांत सिंह राजपूत सिंह केस: फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ड्रग मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बिना पास[पोर्ट व वीजा समाप्त होने के बाद भारत में रह रहे हैं नाइजीरियन नागरिक को सूरजकुंड पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x