Athrav – Online News Portal
नोएडा हाइलाइट्स

तूफान का कहर, दो की मौत, जगह-जगह बोर्ड और टावर गिरने से लगा जाम, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक को सामान्य किया-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में बुधवार को आए तूफान ने जबरदस्त ढाया, जहां जगह-जगह बोर्ड और टावर गिरने से नुकसान हुआ वही इस तूफान में दो लोगों की जान चली गई और घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि इस समय सड़कों पर कोई बाधा नहीं है, जिसकी वजह से ट्रैफिक की प्रॉब्लम हो सके। यातायात पूरे शहर इस वक्त बिल्कुल सामान्य है.
 
नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर–145 मेट्रो स्टेशन के सामने एक टावर  गिरा हुआ है जिसे  कई हाइड्रा की मदद से मार्ग से हटवाया  गया, लेकिन इसके चलते कई किलो मीटर लंबा जाम लग गया. डीसीपी ट्रैफिक की देखरेख में, यातायात का डायवर्ज़न  कर गिरे हुए टावर को हाइड्रा की मदद से हटवाया जा रहा है। पृथला से सोरखा की और जाने वाले मार्ग पर गिरे हुए पोल को हाइड्रा की मदद से मार्ग से हटवाया जा रहा है। कालिंदी कुंज बॉर्डर पर भी जाम लग गया था जिसे ट्रैफिक पुलिस ने खुलवा दिया. डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि बीते रात  साढ़े आठ बजे के आसपास भारी तूफान और तेज बारिश की वजह से शहर में कई जगह पोल के गिरने, पेड़, पौधों के गिरने और दीवार वगैरह के टूटने की वजह से और एक जगह है हाइटेंशन इलेक्ट्रिक पोल के गिरने से एक्सप्रेसवे पर यातायात कई जगह बाधित रहा। रात में ही पुलिस की जो टीम और ट्रैफिक के सभी कर्मचारियों निकल कर जितने भी ऑब्स्ट्रक्शन थे उन्हे क्लियर कर दिया गया है। हाईटेंशन इलेक्ट्रिक पोल को लगभग एक दर्जन उसमें हाईड्रा क्रेन मशीन का यूज़ करके उसको हटवाया गया और यातायात को सामान्य किया गया।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग:बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं लोक सभा सांसद अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला-वीडियो सुने।

Ajit Sinha

कृत्रिम प्रत्यारोपण हृदय से ठीक हुआ प्राकृतिक दिल बिना किसी सहारे के सामान्य रूप से फिर से धड़कने लगा है

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में किया रबी कृषि मेला का शुभारंभ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x