Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम ने बुधवार को गेहूं बीज वितरण घोटाला मामले में आरोपित सुशील कुमार सेल्समैन को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरूग्राम की टीम ने बुधवार को गेहूं बीज वितरण घोटाला मामले में आरोपित सुशील कुमार सेल्समैन, हरियाणा कृषि बीज निगम बिक्री केन्द्र, कोसली के खिलाफ पुर्ण तथ्य/साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को आज वीरवार को न्यायालय गुरुग्राम में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

मामला यह था कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी गुरुग्राम द्वारा जांच/तफ्तीश अमल में लाई गई। आरोप था कि वर्ष-2020 में हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को गेहूं बीज सब्सिडी पर हरियाणा बीज वितरण निगम के ब्रिकी केन्द्रों के माध्यम से उपलब्ध वितरित किया जाना था। एक किसान को आधार कार्ड पर केवल 3 से 5 गेहूँ बीज बैग (50 kg) दिए  जाने थे लेकिन जिन किसानों द्वारा अपने आधार कार्ड पर बिक्री केंद्र से केवल 1 या 2 गेहूँ बीज बैग प्राप्त किए थे। आरोपित उपरोक्त द्वारा उन्हीं किसानो के आधार कार्ड पर 15 से 20 गेहूँ बीज बैग का गलत वितरण होना रिकार्ड में दिखाया गया है। इस सम्बन्ध में मुकदमा न. 10 दिनांक 13. 3.2025 धारा 409 ए, 419, 420, 467, 471 भा.द.स. व 13(1) सहपठित 13(2) पीसी एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में दर्ज किया गया था। 

Related posts

हिमाचल से लाई गई चरस को पार्सल के ज़रिए मुंबई भेजने की कोशिश नाकाम, क्राइम ब्रांच ने शातिर तस्कर को किया काबू

Ajit Sinha

हरियाणा में जितने भी नए पुलिस भवन बनेंगे उनमें स्टाफ के लिए जिम का प्रावधान तथा सेंट्रल एयर कूल सिस्टम होगा : विज

Ajit Sinha

पंचकूला:शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से पंचायती राज चुनाव संपन्न करवाना हम सभी का दायित्व– धनपत सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x