Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली फरीदाबाद

दांव पर लगी हुई 15,46,500/- की जुए की रकम सहित 8 जुआरी पकडे गए , फरीदाबाद का राकेश दुआ भी शामिल है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ , उत्तरी -पूर्वी की टीम ने आज उत्तर-पूर्वी जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से लगातार ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सुराग इकट्ठा किए जा रहे थे, जो इस प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त थे। इसी क्रम में आज मंगलवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ/उत्तरी-पूर्वी जिले की टीम ने निरीक्षक-धीरज (प्रभारी, स्पेशल स्टाफ) के नेतृत्व में एवं मंगेश गेडम, एसीपी/ऑपरेशन के निर्देशन  में डीडीए मार्केट, न्यू सीलमपुर, दिल्ली स्थित एक ठिकाने पर छापा मारा। छापे के दौरान जुए की गतिविधियों में संलिप्त निम्न-  08 आरोपितों  को गिरफ्तार किया गया, जो ताश के पत्तों के साथ जुआ खेल रहे थे। मौके से कुल ₹15,46,500/- की जुए की रकम तथा 156 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

1.राकेश दुआ  पुत्र  स्व.  गोपाल किशन दुआ, निवासी एनआईटी , फरीदाबाद, हरियाणा, उम्र – 44 वर्ष।
2.कृष्ण भोला पुत्र माखन लाल भोला, निवासी सेक्टर-22, लुधियाना, पंजाब, उम्र 55 वर्ष।
3.मोहम्मद इमरान  पुत्र मोहम्मद इलियास, निवासी गली नंबर 1, नूर-ए-इलाही, घोंडा, दिल्ली, उम्र – 37 वर्ष।
4.अनिल कुमार पुत्र तिलक राज, निवासी ए-113, हरदेव नगर, बुराड़ी, दिल्ली, उम्र 50 वर्ष।
5.जसविंदर सिंह पुत्र स्व. जसपाल सिंह, निवासी वेस्ट रोहताश नगर, शाहदरा, दिल्ली, उम्र 40 वर्ष।
6.गौरव पुत्र स्व.  विजय कुमार, निवासी डी-110, टैगोर गार्डन, दिल्ली, उम्र 44 वर्ष।
7.अशरफ पुत्र अलीशेर, निवासी आर-73, गली नंबर 21, ब्रह्मपुरी, दिल्ली, उम्र 44 वर्ष।
8.मुकेश कुमार पुत्र  स्व. बिशम्बर लाल, निवासी रामदत्त एनक्लेव, उत्तम नगर, दिल्ली, उम्र 53 वर्ष।
इस संबंध में सीलमपुर थाने में धारा 3/4/9 दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले में आगे जांच जारी है |

Related posts

पलवल: तेज रफ़्तार से चला रहे एक कार ने आज स्कूल से लौट रहे तीन बच्चों को कुचल दिया, कार चालक हेड कांस्टेबल पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने सात आईएएस और पांच एचसीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश किए जारी

Ajit Sinha

वैक्सीन के लिए खुद ग्लोबल टेंडर करने के बजाय राज्यों को गलाकाट प्रतियोगिता में झोंकती केंद्र में बैठी भाजपा: मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x