Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और मोटरसाइकिल को आग लगाने के मामले थाना भूपानी की टीम ने आज 2 आरोपितों को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: झगड़े में बीच बचाव करने पर रंजिश रखने वाले लोगों ने घर में घुस कर तोड़फोड़ , मार -पिटाई करने व मोटर साईकिल में आग लगाने के मामले में थाना भूपानी की पुलिस टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम राकेश व मलकीत है। इस संबंध में थाना भूपानी में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी मुकदमे में उपरोक्त दोनों आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दीपक निवासी शेरपुर, फरीदाबाद ने थाना भूपानी में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसके पड़ोसियों के बीच 30 अप्रैल को लड़ाई- झगड़ा हो गया था जिसमें उसने बीच- बचाव करवाया था। जिसके के लिए उसका पडोसी राधेश्याम व उसका परिवार उससे रंजिश रखने लगा। जिसके बाद राधेश्याम व राकेश गत 2 मई की रात को कुछ लोगों को लेकर उसके घर में आया और उसके परिवार के साथ मार -पिटाई की तथा घर का सामान तोड़ दिया और मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डाल के आग लगा दी। जिस शिकायत पर थाना भूपानी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि थाना भूपानी की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित राकेश निवासी टीकावली व मलकित निवासी किदावली को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपित राकेश ने मार पिटाई की योजना बनाई थी और अन्य लोगों को बुलाया था। आरोप राकेश बोरिंग करने का तथा मलकीत खेती बाड़ी करता है। आरोपित को अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अन्य की तलाश जारी..

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उडन दस्ता ने आज गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालो पर मारा छापा व 60 अवैध गैस सिलेंडर बरामद।

Ajit Sinha

सीपी, दिल्ली राकेश अस्थाना ने तीन डिजिटल पहल यानी अनुभूति-क्यूआर कोड आधारित फीडबैक सिस्टम की शुरुआत की है।

Ajit Sinha

मतगणना से पहले मतगणना में ड्यूटी देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x