Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी ने झूठ बोलकर ली कौशल कर्मियों की वोट, आते ही नौकरी से हटाया- हुड्डा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में झूठ बोलकर कौशल निगम कर्मियों के सवा लाख परिवारों की वोट ली थी। इसीलिए तीसरी बार सरकार बनते ही कौशल कर्मियों को नौकरी से बाहर करने का सिलसिला शुरू कर दिया। आए दिन किसी ना किसी विभाग से कर्मियों को निकाला जा रहा है। इस बार बीजेपी की ‘रोजगार छीनो’ नीति के शिकार 252 पीजीटी हुए हैं। इनको सरकार ने तुरंत काम से रिलीव करने के आदेश जारी किए हैं।

हुड्डा ने कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे सभी सवा लाख कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान किया था। सरकार ने बार-बार हर मंच से वादा किया था कि किसी को भी नौकरी से नहीं हटाया जाएगा। इतना ही नहीं बीजेपी ने चुनाव के दौरान कांग्रेस के खिलाफ भी झूठ बोला था। कौशल कर्मियों में जानबूझकर भय फैलाया गया था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो कौशल निगम को खत्म करके सभी कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देगी। चुनाव के वक्त कौशल कर्मी बीजेपी के बहकावे में आ गए और वोट देकर उनकी सरकार बनवा दी। लेकिन चुनाव खत्म होते ही बीजेपी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। अपने वादे से मुकरते हुए बीजेपी अब ताबड़तोड़ तरीके से कौशल कर्मियों की नौकरी खा रही है। इसीलिए तमाम कच्चे कर्मचारियों पर नौकरी जाने की तलवार हमेशा लटकी हुई है। कच्ची नौकरी और न्यूनतम वेतन के सहारे गुजर-बसर कर रहे कर्मियों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसके चलते बेरोजगार युवा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के सरकारी विभागों में 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं। 2 लाख पक्की नौकरियां देने का वादा करके सत्ता में आई बीजेपी अभी तक सीईटी तक नहीं करवा पाई। भर्तियों के इंतजार में ओवर ऐज हो रहे लाखों बेरोजगार युवा लगातार सीईटी और नई भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सरकार ना नए रोजगार दे रही और रोजगार प्राप्त लोगों को भी नौकरी से अलविदा कह रही है।

Related posts

आजाद भारत के इतिहास में कोई 12वीं पास और सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री हुआ है, उनका अहंकार सातवें आसमान पर है-केजरीवाल।

Ajit Sinha

28 हजार रुपये की रिश्वत लेते पशु चिकित्सक रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद में स्काईरूट इन्फिनिटी कैंपस का उद्घाटन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x