Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

दो वर्षीय बेटा जिन्न पैदा हुआ है, इसे तुरंत आगरा कैनाल में फेंक कर हत्या कर दें, नहीं तो यह पूरे परिवार को खत्म कर देगा,और फेंक दी -अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: तांत्रिक महिला बोली 2 वर्षीय बेटा जिन्न से पैदा हुआ है, वह उसके पूरे परिवार को ख़त्म कर देगा, बेटे को नष्ट करना जरुरी है, और महिला मेघा ने अपने बेटे को आगरा कैनाल में फेंक कर सनसनी खेज हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात गत 11 मई की बताई गई है। इस संबंध में थाना बीपीटीपी में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने मृतक बच्चे की मां मेघा और महिला तांत्रिक मीता भाटिया को इस केस में गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सैनिक कॉलोनी निवासी कपिल ने थाना बीपीटीपी में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि गत 11 मई को उसकी पत्नी मेघा ने उसके दो साल के बेटे को एक तांत्रिक मिता भाटिया के बहकावे में आकर आगरा कैनाल में फेंक कर उसके बेटे की हत्या कर दी है। जिस शिकायत पर थाना बीपीटीपी में हत्या व षड्यंत्र की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि थाना बीपीटीपी की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला मेघा निवासी सैनिक कॉलोनी व तांत्रिक महिला मिता भाटिया निवासी भुगतपुर पश्चिम बंगाल हाल सैनिक कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है।महिला तांत्रिक ने बताया कि वह तंत्र-मंत्र विद्या में विश्वास रखती है, मेघा उसके पास आती रहती थी। मेघा को उसने बताया था कि उसका 2 वर्षीय बेटा जिन्न से पैदा हुआ है, वह उसके परिवार को खत्म कर देगा, बेटे को नष्ट करना जरूरी है। वहीं महिला आरोपित मेघा ने बताया कि तांत्रिक महिला ने उस से कहा था कि उसका बेटा जिन्न है जो पूरे परिवार को खत्म कर देगा जिस पर उसने अपने बेटे को आगरा कनाल में फेंक कर हत्या कर दी। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि दोनों महिला आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Related posts

हरियाणा: राज्य चौकसी ब्यूरो ने वक्फ बोर्ड के सम्पदा अधिकारी व रैन्ट कलैक्टर को 50,000 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

CUET 2022 परिणाम: फरीदाबाद की छात्रा ख़ुशी शर्मा हरियाणा में अव्वल और भारत में बारह, 100 पर्सेंटाइल स्कोरर में से एक हैं

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन सेंटर को 1.30 करोड़ रुपये का अनुदान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x