Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक करोड़ 13 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में 2 आरोपित पकड़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शेयर बाजार में निवेश पर व ज्यादा मुनाफे का लालच देकर एक शिकायतकर्ता से एक करोड़ 12 लाख 90 हजार रूपए ठगी के मामले में दो आरोपितों को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में एक खाताधारक व दूसरा बैंक खाता ठगों के हाथों बेच वाला है। इनके नाम अजीत (29) व विवेक निवासी सूरत, गुजरात हैं। इनके पास से पुलिस ने 86 खाली चेक,10 पास बुक,15 डेबिट कार्ड व 5 मोबाईल फोन बरामद किए गए है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल में बसेलवा कॉलोनी, ओल्ड  फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमे आरोप लगाया कि ठगों द्वारा उसको एक व्हाट्सएप ग्रुप मे जोडा गया। जहॉ शेयर मार्केट में निवेश करने के टिप्स दिए जाते थे। इसके बाद ठगों द्वारा शिकायतकर्ता को दो एप MOTILAL OSWAL व ANGEL ONE GROUP डाउनलोड करने बारे कहा गया| दोनो एप पर निवेश करने के लिए शिकायतकर्ता का अकाउंट खोला गया। इसके बाद विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए शिकायतकर्ता ने शेयर मार्केट में कुल 1,12,89,135-/ रुपये निवेश किए  तथा जब पैसे निकालने चाहे तो नहीं निकाल पाया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में  साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित  अजीत (29) व विवेक निवासी  सूरत, गुजरात को सूरत से गिरफ्तार किया है। उनका कहना है कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपित अजीत (29) खाताधारक है जिसने अपना खाता कमीशन के लालच में आकर आगे विवेक को बेच दिया था। आरोपित विवेक ने बताया कि वह खाता को मैनेज करने का काम करता है। जिन खातों में ठगी के पैसे आते हैं उन पैसे को बैंक से निकलवाकर उनको USDT के जरिए आगे ठगो को पहुँचाता था। खाते में ठगी के कुल 10 लाख रुपये आए थे आरोपित विवेक से मौका पर 86 खाली चेक, (जिन पर खाताधारकों के हस्ताक्षर हैं) ,10 पासबुक,15 डेबिट कार्ड व 5 मोबाईल फोन बरामद किया हैं। आरोपितों  को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
          

Related posts

पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह  ने किया प्रशासनिक कार्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फर्जी वसीयत बनाने के एक मामले में मामा -भांजा के खिलाफ सूरजकुंड थाने में एफआईआर दर्ज

Ajit Sinha

दिव्या पाहुजा हत्याकांड संलिप्त वांछितों के “लुक आउट सर्कुलर” जारी व संदिग्धों व शव की जानकारी देने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x