Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पटवारी पवन को 40000 रूपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक टीम ने आज शुक्रवार को पवन पटवारी कार्यालय तहसील, रोहतक को शिकायतकर्ता से 40,000/- रूपये (चालीस हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते तहसील कार्यालय रोहतक से रंगे हाथों गिरफतार किया गया है। इस संबंध में आरोपित पटवारी पवन के खिलाफ मुकदमा नंबर – 13 दिनांक 09.05.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज किया गया है।
    
शिकायतकर्ता ने एसीबी रोहतक को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपने पिता की मौत उपरान्त उनके नाम जमीन के विरासत इंतकाल करवाने के लिए तहसील रोहतक में जाकर हल्का पटवारी रोहतक-1 पवन से मिला तथा उसके द्वारा जमीन संबंधी कागज पटवारी पवन को दिखाए । आरोपित पटवारी पवन उपरोक्त द्वारा जमीन संबंधी कागज देखने उपरान्त उससे कहा कि एक प्लाट से सम्बन्धित कागज में उसके पिता का नाम गलत है। जब तक यह नाम ठीक नहीं होगा तब तक आगे आपके पिता के नाम से विरासत का इंतकाल परिवार के सदस्यों के नाम नहीं हो सकता। इस सम्बन्ध में पटवारी पवन उससे सरकारी फीस के अतिरिक्त 40,000/-नगद रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। एसीबी रोहतक द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए आरोपित  पटवारी पवन को शिकायतकर्ता से 40,000/-रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। 

Related posts

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद थाने में तैनात हवलदार विक्रम 20000 रूपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने 17 साल से फरार चल रहे हत्या के 5000 के इनामी आरोपी को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

सभी नगर परिषद व नगरपालिका हर वर्ष अपना-अपना बजट बनाएंगे-मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x