Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज हरियाणा राज्य परिवहन निगम के इंचार्ज सहित दो लोग 17000/- रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो,हिसार टीम ने आज धर्मपाल,उप निरीक्षक, चालक प्रशिक्षण ईन्चार्ज हरियाणा राज्य परिवहन डिपो, सिरसा व मनीष कुमार, सी.एस. सी ईन्चार्ज को शिकायतकर्ता से उसकी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस कोर्स में बिना उपस्थित हुए बायो मैट्रिक की हाजरी को पूर्ण करने की एवज में उससे 17,000/-रूपये (सत्रह हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है तथा आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा नंबर – 15 दिनांक 7.5.2025 धारा 7 पी.सी.एक्ट, 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में दर्ज किया गया है।  
       
शिकायतकर्ता द्वारा एसीबी हिसार में दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया कि धर्मपाल उप निरीक्षक, चालक प्रशिक्षण ईन्चार्ज हरियाणा राज्य परिवहन डिपो, सिरसा द्वारा मनीष कुमार, सी.एस.सी ईन्चार्ज के माध्यम से उसके हैवी ड्राइविंग लाइसेंस कोर्स में बिना उपस्थित हुए  बायो मैट्रिक हाजरी पूर्ण करने की एवज में उससे 17,000/-नकद रूपये की रिश्वत राशि की मांग की जा रही है।शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी हिसार द्वारा कार्रवाई  करते हुए आरोपित  मनीष कुमार उपरोक्त को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते रंगे हाथो व धर्मपाल उपरोक्त को उसके विरुद्ध रिश्वत मांग सम्बन्धित पूर्ण तथ्य/साक्ष्य प्राप्त होने उपरांत गिरफतार किया गया है। यह पूरी कार्रवाई  स्वतंत्र गवाहों के समक्ष पारदर्शिता से की गई है।हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख आलोक मित्तल ने आमजन से अपील करते हुए कहा है, कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो, के टोल फ्री न. 1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

फरीदाबाद: गल्ले से चोरी करते हुए पकड़ा गया तो उसने रमन की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी -पकड़ा -अमन यादव

Ajit Sinha

युवा क्रिकेटरों से रणजी ट्रॉफी और टूर्नामेंट खिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोप में दो कोच अरेस्ट।

Ajit Sinha

विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु उर्फ़ भाऊ गैंग का एक शूटर अजय सिंगरोहा उर्फ़ गोली मुठभेड़ में मारा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x