Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सहेली के भाई के एक दोस्त ने नाबालिक लड़की के साथ किया जबरन बलात्कार, पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सहेली के भाई के एक दोस्त ने नाबालिक लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म करने के सनसनीखेज मामले में एक आरोपित को थाना खेड़ीपुल पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम राहुल (20) निवासी  गाँव पश्चिमी हरसर थाना दरौंदा जिला सिवान बिहार है। यह सनसनीखेज वारदात दिनांक 18 मार्च को अंजाम दी गई थी। इस मामले में एक मुकदमा दिनांक 22 मार्च को थाना खेड़ी पुल में दर्ज की गई थी। अब आरोपित लड़के को सीवान , बिहार से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया दिनांक  22 मार्च को एक महिला ने थाना खेड़ी पुल मे दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि दिनांक 18 मार्च को उसकी नाबालिक बेटी अपनी सहेली के घर मिलने गई थी, वहां पहुंचने पर पता चला कि उसकी सहेली ट्यूशन पढ़ने गई हुई है। घर पर सहेली का भाई था, थोड़ी देर बाद सहेली के भाई के दो दोस्त घर पर आए। इसके कुछ समय बाद ही सहेली का भाई व उसका एक दोस्त बाहर दुकान पर चले गए, राहुल घर पर रह गया जिसने उसकी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिस पर थाना खेड़ी पुल में पोक्सो एक्ट व धमकी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि  थाना खेडीपुल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित राहुल (20) निवासी  गाँव पश्चिमी हरसर थाना दरौंदा जिला सिवान बिहार हाल हनुमान नगर थाना खेडीपुल की टीम ने, को सिवान, बिहार से गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  बेरोजगार है, वह अपने दोस्त शिवा के घर आता रहता था, जहॉ पर उसने लडकी को आते- जाते देखा था, जिसको वह पसंद करने लग गय़ा। दिनांक 18 मार्च को वह अपने दोस्त शिवा के घर आया था जहां नाबालिक लडकी भी मौजूद थी। उसका दोस्त शिवा व अन्य एक साथी किसी काम से बाजार चले गए थे घर पर वह और पीडिता ही थे उसने पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया व धमकी दी। आरोपित  को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया  है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मरम्मत कार्य के चलते आईपी कॉलोनी फीडर रहेगा बंद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जिलाधीश विक्रम सिंह ने जारी किए आदेश

Ajit Sinha

खादय उत्पाद तैयार करने वाली फैक्टरी को सील करने के साथ-साथ 10 लाख रुपए जुर्माना लगाएं अधिकारी:राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x