Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

हरियाणा सीएम का फर्जी ओएसडी बनकर बिजली बोर्ड के एसडीओ को फोन करने वाला आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम : हरियाणा के सीएम का फर्जी ओएसडी बनकर बिजली विभाग को फोन कर धमकाने वाले एक आरोपित थाना सेक्टर -56 , गुरुग्राम टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए फर्जी ओएसडी का नाम अमित चौधरी पुत्र राजपाल (उम्र-39 वर्ष) निवासी नाथूपुर, गुरुग्राम है। पुलिस की माने तो आरोपित पर पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 57 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप है। और दो अलग -अलग मामले में अदालत में चेक बाउंस के चल रहे है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 01.04.2025 को थाना सेक्टर-56, गुरुग्राम में एक शिकायत सीएम हरियाणा का फर्जी ओएसडी बनकर बिजली बोर्ड के एसडीओ को बिजली के पोल हटवाने के संबंध में कॉल करने के संबंध में प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायत पर थाना सेक्टर-56, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया। थाना सेक्टर-56, गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई  करते हुए एक आरोपित को गत 3 मई 2025 को नाथूपुर, गुरुग्राम से काबू किया। काबू किए गए आरोपित  का नाम अमित चौधरी पुत्र राजपाल (उम्र-39 वर्ष) निवासी नाथूपुर, गुरुग्राम है। उनका कहना है कि आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह अक्सर खुद को समाज में राजनीतिक प्रभाव शाली व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करता है। इसी के चलते उसके एक जानकार ने उससे उसके एक प्लाट के पास बिजली के खंभों को हटवाने बारे कहा तो उसने खुद का राजनीतिक प्रभाव दिखाने के लिए खुद को सीएम का ओएसडी बताकर बिजली विभाग के एसडीओ को झूठा फोन करके धमकाया था। आरोपित  द्वारा Truecaller पर खुद की प्रोफाइल इसी धोखाधड़ी के लिए फर्जी बनाई गई थी। पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित  पंचकूला में पहले भी खुद को राजनीतिक प्रभावशाली बता कर किसी व्यक्ति को पेट्रोल पंप दिलवाने के नाम पर 57 लाख रुपए की ठगी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।आरोपित  के खिलाफ चेक बाउंस के दो अलग अलग मामले भी न्यायालय में विचाराधीन है.पुलिस ने आरोपित  के कब्जा से वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। आगामी कार्यवाही की जा रही है। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

इलेक्ट्रॉनिक चिप के माध्यम से वज़न में हेराफेरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर समेत 4 आरोपित पकड़े गए -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

स्वतंत्रता दिवस पर गुरूग्राम में 5 स्थानों पर मंत्री व विधायकों ने तिरंगा फहराया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के मद्देनज़र हरियाणा पुलिस ने जारी किए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x