Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नाबालिग लडकी से जबरन देह-व्यापार कराने वाली सेक्टर -29 , हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एक नाबालिग लड़की से देह व्यापार करवाने वाली सेक्टर -29 हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी महिला को थाना डबुआ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो नाबालिग लड़की को उसकी सहेली ने उस महिला के पास ले गई थी,और आरोपित महिला ने उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया ।पुलिस ने आरोपित महिला को अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां से उसे अदालत ने नीमका जेल भेज दिया। आरोपित महिला का नाम ममता बताया गया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि डबुआ कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने थाना डबुआ में दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 17 अप्रैल से बिना बताए कहीं चली गई जिसको काफी तलाश किया गया परंतु नहीं मिली। जिसकी शिकायत पर पुलिस थाना डबुआ में मामला दर्ज किया गया।
थाना डबुआ की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए गत 23 अप्रैल को लडकी को तलाश किया। जिसने पूछताछ में बताया कि उसकी सहेली उसे एक महिला के पास ले गई और उस महिला ने नाबालिग लड़की से जबरन देह-व्यापार करवाया। पुलिस थाना डबुआ की टीम ने मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए महिला आरोपित ममता निवासी  सेक्टर 29, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी,  फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

सीएम मनोहर लाल ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग 709 ए करनाल-मेरठ सडक़ के कार्य का शुभारम्भ किया।

Ajit Sinha

जेल से जिस्मफरोशी का रैकेट चला रही सोनू पंजाबन के भाई समेत 2 आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

पलवल क्राइम ब्रांच व गांव दीघौट के नामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में, बदमाश बलराज उर्फ़ बबली के पैर में लगी गोली -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x