Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद शिक्षा

फरीदाबाद: डॉ. अर्चना भाटिया के सेवानिवृति के अवसर पर हवन का आयोजन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया आज अपने लगभग 38 वर्ष लंबे शैक्षणिक कार्यभार से सेवानिवृत हो गईं. इस अवसर पर यज्ञशाला में हवन आयोजित कर उनको अपने आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं. खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र दुग्गल ने प्राचार्या के साथ एक शिक्षक के तौर पर बिताये पलों का स्मरण करते हुए उनके शिक्षक के रूप में हासिल हुई उपलब्धियों का वर्णन किया.अलग-अलग विभागों के शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों ने प्राचार्या को एक बेहतर शिक्षक, कुशल निर्देशक व सक्षम प्रशिक्षक बताया. इस अवसर पर डॉ. जितेन्द्र ढुल, डॉ. अंजू गुप्ता, डॉ. रूचि मल्होत्रा के साथ-साथ सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी व छात्र शामिल रहे.

वर्ष 1986 में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय से एम.कॉम में गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. भाटिया ने 14 दिसंबर 1988 में एक सहायक प्रोफेसर के रूप में अपने शिक्षण करियर की शुरुआत डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के साथ की. हरियाणा सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वर्ष 2023 में उनको स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया. एशिया व इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में डॉ. भाटिया के नाम एक घंटे में 69 स्टेटिस्टिक्स विषय की परिभाषाएं व उनके लेखकों के सही नाम लिखने के लिए दर्ज है. उन्होंने 9 शैक्षणिक, 12 गैर शैक्षणिक किताबों का लेखन करने के साथ-साथ 51 शोध पत्रों का प्रकाशन भी विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में किया है. वहां 5 पेटेंट्स भी प्राचार्या के नाम पर दर्ज हैं. 5 रिसर्च स्कॉलर्स उनके मार्गदर्शन में अपनी पीएचडी की डिग्री हासिल कर चुके हैं और कुछ अभी भी अध्ययनरत हैं. इसके अलावा अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में उन्होंने परीक्षक, शोध विशेषज्ञ, संपादकीय बोर्ड सदस्य, आदि के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं. गुणवत्तापूर्ण शिक्षण देने के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में भी डॉ. भाटिया की भूमिका अतुलनीय रही है.

Related posts

हरियाणा सरकार ने 20 डीएसपी और एसीपी के किए तबादले ,प्रीतपाल होंगें गुरुग्राम में एसीपी क्राइम, लिस्ट पढ़े,

Ajit Sinha

बल्लभगढ़ नेशनल हाइवे- 2 स्थित गुरुग्राम नहर में एक गाय को बचाने के चक्कर में हरियाणा रोडवेज की एक बस गिरी।

Ajit Sinha

कांग्रेस विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद ने अपने ननिहाल में मांगे कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह के लिए वोट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x