Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में आज कोविड-19 के 107 मामले पॉजिटिव आए, सावधानी बरतें – डीसी जितेंन्द्र यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज शनिवार को कोरोना वायरस के 107 मामले पॉजिटिव आए है। जबकि 2 मामले ठीक होने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं शनिवार को जिला में रिकवरी रेट भी 99.02 प्रतिशत पर पहुंच गया है।   उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का छः केस अस्पताल में भर्ती   है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 255 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 261 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 3179 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1322854 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 100303 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1219135 लोग नेगेटिव मिले।  

अब तक जिला में 2768 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में  वेंटिलेटर और ऑक्सीजन पर कोई केस नहीं है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 7.58 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.02 प्रतिशत है। जिला मे एक्टिव केस रेट 0.26 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें।

इसके अलावा, एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार बार साबुन से धोते रहें या सैनिटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कोविड हेल्पलाइन नंबर 1950 पर डायल करें जो कि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।   

कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भगत  ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 1131775 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1129156 हो गई है। इसके अलावा 1549 कोरोना पॉजिटिव लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है।

Related posts

फरीदाबाद: कैशियर को अपने ही कंपनी के ड्राइवर से छीने गए 45 लाख रूपए के साथ सेक्टर-58 की पुलिस ने किया अरेस्ट।

webmaster

फरीदाबाद: व्हाट्सएप पर लड़की के आइकन फोटो लगा कर अश्लील फोटो शेयर करने वाला आरोपित अरेस्ट।

webmaster

फरीदाबाद: नगर  निगम कमिश्नर डा. यश गर्ग ने आज तुरंत प्रभाव से 7 अधिकारियों को इधर से उधर किए हैं- लिस्ट पढ़े 

webmaster
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
//phomoach.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x