Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मामूली विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने दुकानदार को मारी गोली, चार घंटे में आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
 कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में एक हिस्ट्रीशीटर ने मामूली विवाद के बाद सजावट दुकान के संचालक को गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना कासना मुकदमा दर्ज कर आरोपित नरेन्द्र शर्मा को चार घंटे के अंदर ही मुठभेड़ के बाद  गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, खोखा कारतूस व एक बुलेट बाइक बरामद की है।

पुलिस गिरफ्त में घायल अवस्था में इलाज के लिए ले जाए  जा रहे बदमाश का नाम नरेन्द्र शर्मा  है जो थाना कासना का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, एडिशनल डीसीपी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर नरेन्द्र शर्मा ने अपनी बाइक को सजाने के लिए दुकान संचालक समीर को दी थी । बाइक सजावट में देरी होने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और नरेन्द्र शर्मा  ने समीर को गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने थाना कासना में  मुकदमा दर्ज. जांच शुरू कर दी. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैन्युअल इंटेलिजेंस के माध्यम से आरोपित  नरेंद्र शर्मा के ओमिक्रोन के पार ग्रीन बेल्ट एरिया में घेर लिया.और उसे हिरासत में लेना चाहा, तो  आरोपित  ने घटना के समय इस्तेमाल की गई पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया । पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें नरेंद्र शर्मा के  पैर में गोली लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल आरोपित  को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: थाना मुजेसर इलाके में होली के दिन एक युवक की लगभग एक दर्जन हमलावरों ने पीट -पीट कर दिन दहाड़े हत्या कर दी -केस दर्ज।

Ajit Sinha

हरियाणा विधानसभा चुनावः हरियाणा में अब तक 130 गैर-लाइसेंसी हथियार जब्त 

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ के बाद मिर्च झोंककर लूट करने वाला शातिर बदमाश गोली लगने घायल,गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x