Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डॉ राकेश पाठक को मिला बेस्ट काउंसलर अवार्ड, वापिस आने पर प्राचार्या डॉ प्रीता कौशिक ने शिविर में सम्मलित सभी छात्रों को दी बधाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित पंचकूला के मनसा देवी कैम्पस में 28 जनवरी से 2 फरवरी तक 6 दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ रैडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में राजकीय महाविधलिये फरीदाबाद से डॉ राकेश पाठक के साथ साथ कुल 11 छात्रों ने प्रशिक्षण लिया इस प्रशिक्षण में सड़क सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा, नेत्र दान, अंगदान, एवं रक्त दान जैसे महत्वपूर्ण विषयों की गहनता से जानकारी दी गई।
शिविर में हरियाणा प्रदेश के 15 जिलों से 158 छात्र एवं रैडक्रॉस काउंसलर मौजूद थे।शिविर की समाप्ति पर सरहनीय कार्य एवं प्रदर्शन के आधार पर राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद के रैड क्रॉस इंचार्ज डॉ राकेश पाठक को बेस्ट काउंसलर का अवार्ड देकर समानित किया गया। साथ ही महाविद्यालय के छात्र हिमांशु भट्ट को एकल गायन प्रस्तुति में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ट्रॉफी प्रदान की गईं। समापन समाहरोह में हरियाणा रैड क्रॉस के उपाध्यक्ष डॉ मुकेश अग्रवाल एवं कैम्प निर्देशक श्री रोहित शर्मा ने डॉ राकेश पाठक एवं नेहरू कॉलेज फरीदाबाद के सभी विद्यार्थियों द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की। महाविद्यालय में वापिस आने पर प्राचार्या श्रीमती डॉ प्रीता कौशिक ने शिविर में सम्मलित सभी छात्रों को बधाई दी व इसी के साथ जीवन मे आगे बढ़ने तथा समाज सेवा में तत्पर रहने के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर रैस क्रॉस यूनिट के छात्र गौरव, हर्ष भाटिया, शुभम, सौरभ, हिमांशु भट्ट आदि छात्र मौजूद रहे।

Related posts

शख्स ने पहले पत्नी की, फिर बेटा और बेटी की पिटाई की,फिर बेटे की कंधे में मारी गोली, फिर खुद सिर में गोली कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी में एक बिल्डर बेखौफ प्रतिबंधित प्लाट पर बना इमारत, डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने कहा सख्त कार्रवाई करेंगें ।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मेले की चौपाल कलाकारों के हुनर को प्रदर्शित करने का एक अच्छा मंच

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x