Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नैनीताल बैंक में हुए 16 करोड़ रूपये, की साइबर फ्रॉड करने वाले एक विदेशी नागरिक सहित चार शातिर अपराधी पकड़े गए।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना साइबर पुलिस ने नैनीताल बैंक में हुए 16 करोड़ रूपये, का साइबर फ्रॉड करने वाले और ड्रग्स तस्कर एक नाइजीरियन सहित चार शातिर अपराधी को ग्रेटर नोएडा के सिग्मा पार्क से गिरफ्तार किया गया।इनके पास से 50 हजार कैश, 8 पासबुक, चेक बुक, 2 पासपोर्ट, लेफटाप, बरामद हुआ है.मोहम्मद सावेज उर्फ शानू, UMEALAKEI EMEKA उर्फ एलेक्स, दीपक और अमित गुप्ता को ग्रेटर नोएडा, के सिग्मा पार्क से  गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि पिछले साल 11 जुलाई को नैनीताल बैंक का सर्वर हैक कर 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी होने का मुकदमा दर्ज किया गया था. पूर्व में नैनीताल बैंक में 16,00,00,इसमें कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

इसमें तफ्तीश के दौरान वांछित अपराधी मोहम्मद सावेज उर्फ शानू एवं UMEALAKEI EMEKA उर्फ एलेक्स जो एक नाइजीरिया देश का नागरिक है, का नाम प्रकाश मे आया। एलेक्स एक शातिर अपराधी है जो पिछले 10 वर्ष से भारत मे रह कर साइबर अपराध एवं प्रतिबन्धित ड्रग्स का व्यापार करता है। उसके पास से बरामद, एमडीएमए टैबलेट की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग  20 लाख रुपए है। तफ्तीश में ये खुलासा हुआ है कि ये जो अलेक्स था इसको मोहम्मद सावेज उर्फ शानू पैसे निकाल कर के देता जो कि साइबर क्राइम से मिलते थे. इसके लिए उसे  2 प्रतिशत कमीशन मिलता था, हमारी टीम ने इसके लिए रेड किया  तो वहाँ दो लड़के और मिले जो उससे ड्रग लेने आए थे। उनके पास ड्रग भी बरामद हुआ जो करीब 39. 58 ग्राम बाजार में कीमत 20 लाख है. इस फ्रॉड में हमें 85 खाते मिले थे.मोहम्मद सावेज उर्फ शानू गाजियाबाद का रहने वाला है। हमने आज चोरों की गिरफ्तारी की है और पहले भी कई लोग गिरफ्तार हो चुके है. अब तक 3 करोड़ की टोटल रिकवरी हो चुकी है.

Related posts

दो लड़कों ने एक व्यक्ति की चाकुओं से गोद कर हत्या कर उसके शव को पूरे गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

Ajit Sinha

आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 17 वर्षीय किशोर का रेलवे लाइन पर मिला दो हिस्सों में शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x