Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: शेयर मार्केट में निवेश करा 98,27,000 रुपये ठगी करने के मामले मे खाताधारक सहित दो आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सूरजकुंड के समीप चार्मवुड कॉलोनी की रहने वाली एक महिला से शेयर मार्किट में निवेश करने व ज्यादा फायदा देने की झांसा देकर 98,27,000 रुपए की ठगी करने के मामले में एनआईटी थाना साइबर अपराध की टीम ने आज एक खाताधारक सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम  जिसान अंसारी (28) निवासी गांव धुनिया, उत्तर प्रदेश व  अंश (20) निवासी  चन्द्रावली ,उत्तर प्रदेश को अयोध्या, उत्तर प्रदेश है।  दोनों आरोपितों को जिला अदालत से अगले पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है , ताकि गहनता से पूछताछ की जा सके।    

पुलिस प्रवक्ता ने आज मामले में जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना एनआईटी में चार्मवुड विलेज सूरजकुंड रोड फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि उसको एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोडा गया, जिसका नाम ” स्टॉक मार्केट प्रॉफिट टिप्स” था जिसमें स्टॉक विश्लेषण बारे सिखाया जाता था। इसके बाद शिकायतकर्ता को एक अन्य ग्रुप में जोड़ा गया जिसका नाम “स्टॉक मार्केट स्ट्रेजीज A-15” था, जिसमें स्टॉक मार्केट के तकनीकी विश्लेषण के बारे में सिखाया जाता था। इसके बाद शिकायतकर्ता का “LSV एसेट मैनेजमेंट ” पर डीमैट अकाउंट खोला गया जिसमें शिकायतकर्ता ने विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 98,27,000 रूपये स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट किए तथा जब निकालने चाहे तो नहीं निकाल पाया । जिस संबंध मे साइबर थाना एनआईटी मे ठगी की धाराओं मे मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है  कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने आरोपित  जिसान अंसारी (28) निवासी गांव धुनिया, उत्तर प्रदेश व अंश (20) निवासी  चन्द्रावली उत्तर प्रदेश को अयोध्या, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित जिसान अंसारी (28) खाता धारक है जिसने B.COM की पढाई की हुई है तथा आरोपित  बेरोजगार है, उसने कमीशन के लालच मे आकर अपना खाता अंश( 20) को दिया था। वहीं अंश ने यह खाता आगे किसी और को कमीशन पर दिया था। आरोपित  अंश बारहवीं फेल है। दोनो आरोपित  दोस्त है। खाते मे ठगी के कुल 77,27,000 रुपये  आए थे। आरोपितों से अधिक जानकारी के लिए न्यायालय मे पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

रोजगार विभाग का क्लर्क 23,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार छठे दिन 06 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र:विक्रम सिंह

Ajit Sinha

सवारियों को गाडी में बिठा हथियार की नोंक लूटने और छीना झपटी करने वाले  चार लूटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x