Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

एसीबी की टीम ने आज डीसी के नाम पर पूर्व पार्षद को चार लाख रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, घर से 43,20,000/-रूपए बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज शनिवार को उपायुक्त अंबाला के नाम पर 4, 00,000 (चार लाख ) रूपए रिश्वत मांगने व लेते हुए श्री गुरु तेग बहादुर चौक, कैथल से पूर्व पार्षद,जिला कैथल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पूर्व पार्षद का नाम कमल मित्तल है। इस संबंध  में आरोपित पूर्व पार्षद कमल मित्तल  के विरुद्ध एफआईआर नंबर – 17, दिनांक 19.04.2025 धारा 7ए पी.सी. एक्ट 1988 भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में दर्ज किया गया है।  शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो ,अम्बाला को अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके द्वारा एसबीआई रोड कैथल नजदीक पुराना बस स्टैंड पर वर्ष 2024 में शोरूम नगर परिषद, कैथल से नक्शा पास करवाकर बनाया गया। नवंबर-2024 में कमल मित्तल, पूर्व पार्षद,नगर परिषद, कैथल उसके शो रूम पर आया तथा उससे कहने लगा कि आपके द्वारा जो यह शोरूम बनाया गया है वह नक्शे के मुताबिक नहीं बनाया गया है। मैने तुम्हारे द्वारा बनाए गए  शोरूम की शिकायत सीएम विंडो व नगर परिषद, कैथल में दी है।

वह उसके द्वारा दी गई शिकायतो को उपायुक्त, कैथल व अन्य अधिकारियों से कहकर फाईल करवा देगा। इसके लिए  उसने उससे 5,20,000/-रूपए की मांग की गई तथा आरोपित उसे डरा धमकाकर उससे फरवरी 2025 में विरेन्द्र बंसल निवासी खुराना रोड, कैथल के सामने 5,20,000/-रूपए ले गया परन्तु उसके द्वारा फिर भी शिकायतो को वापस नहीं लिया गया।दिनांक 17.3.2025 को उसके शोरूम को नगर परिषद, कैथल द्वारा सील कर दिया गया था इस पर उसके द्वारा अपने शोरूम की सील ओपन करवाने के लिए  नगर परिषद, कैथल में आवेदन किया। नगर परिषद द्वारा दिनांक 8.4.2025 को उसके शोरूम की सील ओपन कर दी। शोरूम की सील ओपन होने उपरान्त कमल मित्तल पूर्व पार्षद उपरोक्त उसके पास फिर से आया तथा उसे कहने लगा कि यह शोरूम तुमने गलत बनाया है, मै प्रशासन से कहकर इसे तुडवा दुंगा तथा डी.सी.से कहकर तुड़वाने से रोक भी सकता हूं। इस बारे उसके द्वारा उससे दोबारा डी.सी. ,कैथल के नाम से 4,00,000/-रूपए नकद राशि बतौर रिश्वत की मांग की है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी अम्बाला द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपित कमल मित्तल, पूर्व पार्षद, कैथल को शिकायतकर्ता से 4,00,000/- रूपए. नकद रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की अंबाला की टीम द्वारा आरोपित कमल मित्तल उपरोक्त के निवास मकान न. 55, सेक्टर -19, कैथल की तलाशी की गई। घर की तलाशी के दौरान आरोपित के बैड व कमरा की अलमारी से कुल 43,20,000/-रूपए. नकद राशि भी बरामद की गई है। यह पूरी कार्रवाई  गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई तथा इस कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार ने अडानी की मदद करने के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था को खत्म किया

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:ट्रैफिक एडवाइजरी(किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के चलते सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है)

Ajit Sinha

बड़े नौकरी घोटाले मामले में घोषित अपराधी रंजन पासवान को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x